search

सिरसा में वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर 40 हजार की साइबर ठगी, आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

LHC0088 2025-11-26 20:37:50 views 1268
  

आरोपी पंजाब से गिरफ्तार (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता सिरसा। साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम ने यूएसडीटी के जरिए 40 हजार रुपए की साइबर ठगी को अंजाम देने वाले आरोपी को पंजाब के फाजिल्का से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

साइबर थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि सिरसा निवासी पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 24 जुलाई 2025 को उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें कंपनी से जुड़कर वर्क फ्राम होम के माध्यम से कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़ित व्यक्ति इस झांसे में आ गया और मोबाइल फोन के जरिए 40 हजार रुपए का निवेश कर दिया। निवेश के तुरंत बाद मोबाइल पर आया लिंक ब्लॉक हो गया, जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। शिकायत के आधार पर साइबर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का जिला के अबोहर से आरोपित निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को अदालत में पेश करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक को न खोलें और बिना सत्यापन के किसी निवेश संबंधी प्रस्ताव पर विश्वास न करें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166986