search

दिल्ली के बॉक्सर ने ऐप से लिया लोन, कर्ज चुकाने के बाद भी पाकिस्तान के नंबरों से मिल रही हैं धमकियां

LHC0088 2025-10-3 09:35:55 views 1171
  बॉक्सर ने ऐप से लिया लोन, पाकिस्तान के नंबरों से मिल रही हैं धमकियां।





जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार इलाके में रहने वाले एक बॉक्सर को लोन एप के जरिये लोन लेना भारी पड़ गया। आरोप है लोन की रकम चुकाने के बाद भी लोन के प्रतिनिधि उसे परेशान कर रहे हैं। पाकिस्तान के नंबरों से उसे धमकियां आ रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इतना ही नहीं बॉक्सर व उसके परिवार के सदस्यों के फोटो से छेड़छाड़ कर ठगों ने उसे अपनी डीपी पर लगा लिया। बॉक्सर की शिकायत पर पूर्वी जिले के साइबर थाना ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। बैंक खातों के जरिये ठगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।



पीड़ित अपने परिवार के साथ मयूर विहार में रहते हैं। वह पेशे से बॉक्सर हैं। उन्हें कुछ रुपयों की जरूरत थी। वह 24 सितंबर को फोन में इंस्टाग्राम इस्तेमाल कर रहे थे। तभी उनकी नजर एक लोन एप पर गई। उन्होंने एप से 10 हजार रुपये का लोन ले लिया। राशि उनके बैंक खाते में आ गई। तीन दिन बाद लोन चुकाने के लिए उन्हें अज्ञात नंबर से फोन आने लगे। पीड़ित ने रकम चुका दी।

इसके बाद उनके पास पाकिस्तान नंबरों से फोन आने लगे और वह ज्यादा रकम मांगने लगे। पीड़ित ने रकम देने से इन्कार किया तो ठगों ने पीड़ित व उनके परिवार के सदस्यों के फोटो से छेड़छाड़ कर वाट्सएप की डीपी पर लगा दिए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138