deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

हिमाचल विधानसभा के बाहर गूंजा दुष्कर्म मामला, कांग्रेस विधायकों ने खोला मोर्चा, ...विधायकों को नियंत्रित करे BJP

Chikheang 2025-11-26 19:07:33 views 439

  

हिमाचल विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक व मंत्री।  



जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तपोवन स्थित परिसर के बाहर कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर में भाजपा भगाओ बेटी बचाओ के नारे गूंजे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली भाजपा खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ाने का काम कर रही है।

कांग्रेस विधायक और मंत्री विभिन्न नारे लिखे तख्तियां हाथों में लेकर सदन से बाहर आए और सीढ़ियों पर बैठकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा कानून-व्यवस्था पर बहस की मांग तो कर रही है, लेकिन उनके ही विधायक कानून तोड़ने की घटनाओं में शामिल हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चुराह के विधायक पर लगे हैं युवती के शोषण के आरोप

कांग्रेस ने यह प्रदर्शन चुराह के भाजपा विधायक हंसराज पर युवती से शारीरिक शोषण के आरोप लगने के बाद किया गया। सदन के बाहर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला। इस मामले में मंडी के एक विधायक का नाम भी जुड़ा था।  
शारीरिक शोषण का मामला बिगड़ती व्यवस्था का उदाहरण

कांग्रेस ने कहा कि युवती के शारीरिक शोषण मामले में फंसे हुए विधायकों का मामला उसी बिगड़ती व्यवस्था का “सबसे बड़ा उदाहरण” है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा सदन की गरिमा पर बात करती है, लेकिन खुद उसके नेता ही अनुशासन भंग कर रहे हैं।

प्रदर्शन में मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और फतेहपुर विधायक भवानी सिंह पठानिया, मंत्री चंद्र कुमार,और  विधायक अनुराधा सहित कई नेता मौजूद रहे।
भाजपा के विधायक कानून की धज्जियां उड़ा रहे

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा कानून-व्यवस्था पर बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि उनके ही विधायक लगातार नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं विधानसभा की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन जो लोग कानून का पाठ पढ़ाते हैं, वही सबसे पहले उसे तोड़ रहे हैं।
भाजपा पहले विधायकों को नियंत्रित करे, उसके बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए


नेगी ने कहा कि हमने आज तख्तियां लेकर विरोध इसलिए किया है, ताकि जनता के सामने यह दोहरा चरित्र साफ हो सके। भाजपा को पहले अपने विधायकों को नियंत्रित करना चाहिए, उसके बाद ही कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने चाहिएं। कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है, लेकिन अन्याय और इस तरह के व्यवहार पर चुप नहीं रह सकती।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
128485