search

चोरों ने अपनाया चोरी का नया ट्रेंड... पहले शादी में ढोल बजाया फिर घर से नकदी और जेवरात कर लिए चोरी

cy520520 2025-11-26 15:37:21 views 1263
  

शताब्दी नगर में चोरी  



जागरण संवाददाता, मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र चोरों के लिए सॉफ्ट टार्गेट बन गया है। शताब्दीनगर में चोरों ने नया ट्रेंड अपनाया है। मंडप के अंदर शादी समारोह में पहले ढोल बजाया। दुल्हन जयमाला पर पहुंची। तब ढोल बजाने वाले चोर घर पर पहुंच गए। घर की सेफ तोड़कर 68 हजार की नकदी और सोने-चांदी को लाखों कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऐनवक्त पर दुल्हन के पिता मंडप से कुछ सामान लेने घर पर पहुंच गए। उस समय चोरी करने के बाद चोर घर से निकल रहे थे। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों की मदद से दोनों चोरों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। उनके कब्जे से चोरी किया हुआ सामान भी बरामद हो गया।

  

शताब्दीनगर सेक्टर-4सी निवासी सतवीर पशु डेरी चलाते हैं। सोमवार रात उनकी बेटी क्षमा की शादी समारोह था। घर के सामने खाली मैदान में ही मंडप और टेंट लगाया गया था। चढ़त के बाद दूल्हा जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंचा। उस समय चढ़त के दौरान ढोल बजाने वाले भी खाली हो गए। मंडप से वह दुल्हन के घर में घुस गए।

क्योंकि उस समय दुल्हन का पूरा परिवार जयमाला के लिए स्टेज पर मौजूद था। ढोल बजाने वालों का चोला ओढ़कर आए चोरों ने दुल्हन का घर खंगाल दिया। सतवीर ने बताया कि घर की सेफ तोड़कर चोरों ने 68 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, दो जोड़ी झुमके, कंगन, बिछुआ, पाजेब और चांदी की अंगूठी की चोरी कर ली।

  

इसी दौरान किसी काम से सतवीर घर गए। उन्होंने घर के द्वितीय तल पर कुछ आवाज सुनी। वह ऊपर पहुंचे तो देखा ढोल बजाने आए दो युवक हड़बड़ा घर से भाग रहे हैं। सतवीर को देखते ही दोनों भागने लगे। सतवीर ने शोर मचा दिया। स्वजन व अन्य लोगों ने दोनों युवकों को दबोच लिया।

दोनों की तलाशी के दौरान चोरी किया हुआ सामान बरामद हो गया। घर के अंदर देखा कि सेफ का ताला टूटा और अन्य सामान बिखरा हुआ पड़ा है। भीड़ ने दोनों चोर तालिब और साहिल निवासी खरखौदा की जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।

शादी में आई दो कारों के शीशे तोड़ बैग किए चोरी

ढोल बजाने वालों के गिरोह में अन्य युवक भी थे। इससे पहले भी वह मंडप के बाहर खड़ी दो गाड़ियों के शीशे तोड़कर बैग चोरी कर चुके थे। बताया जाता है कि बैग में लाखों की नकदी बताई गई। उनके साथी दोनों बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में दोनों ने कार से बैग चोरी की घटना कबूल की है।

पुलिस दोनों से पूछताछ की रही है। चोरों का यह नया ट्रेंड देखकर पुलिस भी हैरानी में पड़ गई है। यह चोर ढोल वालों के साथ कैसे शामिल हुए। उसके बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर सतवीर अत्री ने बताया कि इससे पहले भी यह गिरोह कई वारदात को अंजाम दे चुका है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: पारा गिरने से बढ़ी ठंड के चलते लोग घरों में दुबके, अगले माह से सताएगी शीतलहर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163368