search

Bulandshahr News: जिले में चलेंगी 3 नई रोडवेज बसें, इस क्षेत्र के लोगों को होगा फायदा

deltin33 2025-11-26 13:07:02 views 893
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सहयोगी, जागरण खुर्जा (बुलंदशहर)। पहासू से छतारी और वापसी में दिल्ली तक तीन रोडवेज बसों का संचालन होगा। जिससे छतारी और पहासू क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं उन्हें सीधे दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस भी मिल सकेंगी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

छतारी और पहासू के लोग पिछले काफी समय से सीधे दिल्ली रोडवेज बसों का संचालन किए जाने की मांग करते हुए आ रहे थे। जिससे दिल्ली तक उनका आवागमन आसान हो सके और समय की बचत भी हो पाए। लोगों की मांग पर परिवहन निगम के अधिकारियों ने इस रूट पर सर्वे कराया और यात्रियों की संख्या के संबंध में भी जानकारी जुटाई।

फिलहाल वर्तमान में सुबह सात बजे एक बस खुर्जा से पहासू-छतारी के लिए रवाना होती है, जबकि इस रूट पर आवागमन अधिक रहता है। जिसको ध्यान में रखते हुए अब तीन अन्य रोडवेज बसों का संचालन किए जाने का निर्णय विभागीय अधिकारियों ने लिया है।

खुर्जा रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने खुर्जा से पहासू होते हुए छतारी के लिए तीन रोडवेज बसों का संचालन किया जाना है। यह बस छतारी पहुंचने के बाद वापसी में खुर्जा हाेते हुए सीधे दिल्ली के लिए रवाना होगी। जिससे पहासू और छतारी क्षेत्र के लोगों को सीधे दिल्ली के लिए बस मिल सकेगी। जिससे उनकी राह आसान होने के साथ-साथ समय की बचत भी होगी।

यह भी पढ़ें- Bulandshahr News: अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने की 26 लाख की ठगी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476833