deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

कोरोना ने बदली किसानों की किस्मत: धान-गेहूं छोड़कर अपनाई गोभी की खेती, अब हर महीने हो रही मोटी कमाई

Chikheang 3 hour(s) ago views 719

  

गोपालंगज के मांझा प्रखंड के फुलवरिया गांव में प्रारंभ हुई गोभी की खेती। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, गोपालगंज। कुछ दिनों पूर्व तक मांझा प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत के फुलवरिया गांव के किसान परंपरागत तरीके से खेती करते थे। गांव में धान व गेहूं की खेती की ओर किसानों को ध्यान था। कोरोना काल की शुरुआत के बाद गांव के किसानों ने सब्जी की खेती करने का निर्णय लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसका असर अब दिखने लगा है। गांव में गोभी की उन्नत तरीके से सब्जी की खेती कर किसान प्रति माह अच्छी आमदनी कर अपने परिवार के साथ गांव को भी समृद्ध बना रहे हैं। पूरे गांव में दो दर्जन से अधिक किसान परंपरागत खेती को छोड़कर गोभी तथा अन्य सब्जी की खेती कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में फुलवरिया गांव के किसानों ने सब्जी की खेती करना प्रारंभ किया। शुरुआत में छोटे पैमाने पर गांव में सब्जी की खेती की गई। खेती से अच्छी आय तो देखते हुए इस साल गांव के किसानों ने करीब 40 बीघा में अकेले गोभी की फसल की खेती की है।

गोभी की खेती कर रहे किसानों की मानें तो गांव में प्रत्येक दिन काफी गोभी का उत्पादन हो रहा है। इससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है। फुलवरिया गांव के किसान शिवजतन भगत, केशव भगत, कृष्णा भगत, उपेंद्र प्रसाद तथा रामशरण प्रसाद आदि ने बताया कि आज के समय में उनकी जीविका का मुख्य साधन गोभी की खेती है।

किसानों ने बताया कि गोभी की खेती से उन्हें अच्छी खासी आमदनी हो जाती हैं। किसानों ने बताया कि वे गोभी की फसल समाप्त होते ही गोभी के बीज का उत्पादन शुरू कर देते हैं। उनके द्वारा तैयार किए जाने वाले गोभी की बीज भी अच्छी कीमत पर बिकती है।

किसानों ने बताया कि गोभी के बीज की कीमत 10 से 12 हजार रुपये प्रति किलो है। फुलवरिया गांव का गोभी का बीज बिहार के अलावे कोलकाता तक जाता है। गांव में गोभी की अच्छी खेती करने वाले किसानों को इस बात का मलाल है कि उन्हें सरकारी स्तर पर कोई मदद नहीं मिलती हैं।

अगर सरकारी स्तर पर यहां के किसानों को मदद मिले, तो सब्जी उत्पादन मे फुलवरिया गांव अग्रणी गांव बन जायेजा। साथ ही गांव में रोजगार के साधन भी बढ़ जाएंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
128278