search

जौनपुर की सड़कें होंगी चकाचक, सरकार से 49 लाख रुपये का बजट स्वीकृत

deltin33 2025-11-26 03:07:34 views 775
  



जागरण संवाददाता, जौनपुर। विधानसभा जफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय के प्रयास से धर्मापुर ब्लाक क्षेत्र के मोहिउद्दीन पुर गांव की सड़क निर्माण के लिए 49 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। यह जानकारी मंगलवार को अपने कबीरूद्दीनपुर गांव स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान सुभासपा विधायक जगदीश नारायण राय ने दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया कि धर्मापुर ब्लाक क्षेत्र के मोहिउद्दीन पुर गांव के लोगों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। इसके अंतर्गत उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उक्त सड़क के निर्माण की मांग की थी।

पीडब्लूडी विभाग द्वारा धर्मापुर ब्लाक क्षेत्र के मोहिउद्दीन पुर गांव के संपर्क मार्ग के लिए 49 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। विधायक ने बताया कि विभाग द्वारा बजट स्वीकृत करने का पत्र प्राप्त हो गया है, जल्द ही उक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476468