search

27 नवंबर को गाजियाबाद आ रहे हैं CM योगी, पुलिस प्रशासन मुस्तैद; गुफा मंदिर का करेंगे उद्घाटन

Chikheang 2025-11-26 01:38:02 views 692
  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को मुरादनगर आएंगे।



संवाद सहयोगी, मुरादनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को मुरादनगर आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। मुख्यमंत्री के आगमन स्थल पर भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बसंतपुर सैंथली गांव के निकट दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित तरूणसागर तीर्थ में 24 से 30 नवंबर तक भगवान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

समारोह के दौरान 27 नवंबर को तीर्थ में परिसर में नवनिर्मित गुफा मंदिर का उद्घाटन भी होगा। मंदिर के उद्धघाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल बृहस्पतिवार को मुरादनगर आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जुटे हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी और डीसीपी ग्रामीण एसएन तिवारी कई बार आयोजन स्थल का दौरा करके तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित एक कालेज के परिसर में हेलीपेड बनाया जा रहा है। हेलीपड का काम लगभग पूरा हो चुका है। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित भी करेंगे। उनके संबोधन के लिए परिसर में मंच बनाया जा रहा है। आज बुधवार को पुलिस आयुक्त भी कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सकते हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167599