Realme Watch 5 भारत में जल्द लॉन्च होगी।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme Watch 5 जल्द ही भारत जल्द लॉन्च होगा। इसकी पुष्टि कर दी गई है। स्मार्टफोन मेकर ने Flipkart के जरिए नए वियरेबल की एंट्री कन्फर्म की है। Realme की Watch 5 वॉच कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पहले से मौजूद है। इसमें 1.97-इंच की AMOLED डिस्प्ले है और IP68-रेटेड बिल्ड मिलता है जो डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस ऑफर करता है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट करती है जब इसे किसी सपोर्टेड स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जाता है। साथ ही दावा है कि ये एक बार चार्ज करने पर 14 दिन तक चल सकती है। Realme Watch 5 में 108 स्पोर्ट्स मोड और 300 से ज्यादा वॉच फेसेस भी मिलते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Realme Watch 5 का डिजाइन लॉन्च से पहले टीज किया गया है
Flipkart ऐप पर एक नया लैंडिंग पेज Realme Watch 5 की अपकमिंग लॉन्च को कन्फर्म करता है। टीजर वियरेबल के डिजाइन की थोड़ी झलक दिखाता है और इसमें ‘coming soon’ टैग लगा है। इसमें एक रेक्टेंगुलर डायल दिख रहा है जिसमें सिल्वर कलर का स्ट्रैप है। हालांकि, स्मार्टवॉच की लॉन्च डेट और इंडिया प्राइसिंग की डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई हैं।
Realme Watch 5 ग्लोबल मार्केट जैसे फिलीपींस और जर्मनी में पहले से सेल पर है, जहां इसकी कीमत करीब EUR 60 (करीब 6,000 रुपये) है। ये टाइटेनियम ब्लैक और टाइटेनियम सिल्वर कलर ऑप्शन्स में आती है। Realme की यूजुअल प्राइसिंग को देखते हुए, इंडिया वर्जन की कीमत भी इसी रेंज में रहने की उम्मीद है।
Realme Watch 5 के फीचर्स
Realme Watch 5 में 1.97-इंच AMOLED डिस्प्ले (390x450 पिक्सल) मिलता है, जिसमें 600 nits ब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट है। ये Bluetooth कॉलिंग सपोर्ट करती है और 108 स्पोर्ट्स मोड्स ऑफर करती है, जिनमें रनिंग, योगा और बैडमिंटन शामिल हैं।
Realme Watch 5 में हेल्थ फीचर्स जैसे SpO2 ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस ट्रैकिंग मिलती है। वॉच 300 से ज्यादा वॉच फेसेस को सपोर्ट करती है। नेविगेशन के लिए इसमें GPS मिलता है और ये पांच ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम्स (GNSS) सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच को IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस भी मिला है।
एक बार चार्ज करने पर Realme Watch 5 को 14 दिन तक चलने का दावा किया गया है। ये 720 मिनट तक Bluetooth कॉलिंग टाइम देती है। वियरेबल NFC पेमेंट सपोर्ट भी ऑफर करती है। यही फीचर्स इंडियन वर्जन में भी मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: CCTV Tips: छोटी-सी लापरवाही पड़ेगी भारी, घर पर लगाए हैं सिक्योरिटी कैमरा तो भूलकर भी न करें ये काम |