जल संसाधन विभाग की वेबसाइट पर महीनों रही हिटलर और मुसोलिनी की तस्वीर। सौ-सोशल मीडिया
राज्य ब्यूरो, बिहार। जल संसाधन विभाग का आधिकारिक एक्स हैंडल फरवरी में हैक कर लिया गया था। हालांकि, बाद में उसे रिस्टोर कर लिया गया था।
लेकिन हैकर ने उस पर हिटलर और मुसोलिनी की प्रशंसा वाला पोस्ट किया था, जो यथावत रह गया था। विजिटर्स ने जब प्रतिक्रियाएं शुरू कीं, उस पर मीम्स आने लगे।
नौ महीने तक ऑनलाइन रहा पोस्ट
वह पोस्ट वायरल हुआ, तब जाकर सोमवार को उसे हटाया गया। इस बीच नौ महीने तक वह पोस्ट आनलाइन रहा। विजिटर्स इसे बिहार की कार्य-संस्कृति का एक उदाहरण बता रहे।
दरअसल, मध्य फरवरी में हैकर्स ने अकाउंट का नाम और हैंडल कई बार (कम से कम छह बार) बदला था। उसी दौरान हुए पोस्ट में इटली के फासीवादी बेनिटो मुसोलिनी और जर्मन तानाशाह एडाल्फ हिटलर की प्रशंसा की गई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पोस्ट में लिखा था : 20वीं सदी के दो सबसे असरदार नेता एक-दूसरे के साथ खड़े हैं, उनकी सोच एकदम सही थी। अब वह पोस्ट हटा दिया गया है और हैंडल पहले की तरह दुरुस्त हो गया है।
एक्स पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करने लगे। उनका कहना था कि नौ महीने तक विभाग को कुछ पता ही नहीं चला। 15 फरवरी को ही इसे पोस्ट किया गया था।
कई वेबसाइटों को समय-समय पर अपडेट नहीं किए जाने के कारण पुरानी सूचनाएं ही दिखती हैं। ऐसे में यूजरों को कई बार किसी अधिकारी, आंकड़े को लेकर गलतफहमी हो जाती है। |