deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Munger News: अब टाउनशिप वाला नगर होगा मुंगेर, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर; जल्द शुरू होगी कवायद

deltin33 2025-11-25 22:08:23 views 86

  



जागरण संवाददाता, मुंगेर। जिले के विकास को नई दिशा देने वाली एक बड़ी परियोजना जल्द ही मूर्त रूप लेने वाली है। सोमवार को संपन्न राज्य कैबिनेट की बैठक में प्रमंडल मुख्यालय पर टाउनशिप बसाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत मुंगेर प्रमंडल मुख्यालय पर भी टाउनशिप बसाया जाना है। जल्द ही इसकी कवायद भी शुरू कर दी जाएगी। इससे मुंगेर के लोगों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसमें लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यह टाउनशिप आने वाले वर्षों में शहर के स्वरूप को बदलने वाली सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित टाउशिप को स्मार्ट सिटी मॉडल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

इसमें साफ-सुथरी सड़कें, बेहतर जलापूर्ति, अत्याधुनिक सीवर सिस्टम और 24 घंटे बिजली की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, ऊर्जा बचत को ध्यान में रखते हुए सौर्य ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइटें और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा। टाउनशिप में हरियाली को विशेष महत्व दिया जाएगा तथा पार्क, ग्रीन ज़ोन और बच्चों के खेल स्थल भी विकसित किए जाएंगे।

इस परियोजना के तहत आवासीय ब्लॉक, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, स्कूल, हॉस्पिटल, कम्युनिटी सेंटर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, और मॉडल मार्केट जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। टाउनशिप विकसित होने के बाद स्थानीय स्तर पर रोजगार की नई संभावनाएं खुलेंगी। निर्माण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों, तकनीशियनों और इंजीनियरों को काम मिलेगा, जबकि निर्माण के बाद सेवा क्षेत्र से जुड़े रोजगार भी बढ़ेंगे।

स्थानीय नागरिकों ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे मुंगेर की छवि एक उभरते हुए शहरी केंद्र के रूप में विकसित होगी। उनका कहना है कि शहर का तेजी से बढ़ता विस्तार ऐसी योजनाओं की मांग करता है, जो भविष्य की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जाएं।


राज्य सरकार ने मुंगेर सहित सभी नौ प्रमंडल को बड़ी सौगात दी है। प्रमंडल मुख्यालय में टाउनशिप होना बड़ी बात है। जनता ने जिस भरोसे से विकास पुरुष मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत किया है। सरकार गठन के बाद ही विकास की गति तेज हो गई है। पुरानी और नई चीनी मिल स्तित्व में आएगा। विकास की पथ पर राज्य बढ़ रहा है। रोजगार के अवसर बढ़ेगा। एनडीए की सरकार की सोच सिर्फ विकास है। - सौरव निधि, प्रदेश महासचिव, जदयू

राज्य सरकार ने सभी नौ प्रमंडल मुख्यालयों, जिसमें मुंगेर भी शामिल है, को टाउनशिप के रूप में विकसित करने की ऐतिहासिक घोषणा की है। इसका मुंगेर सेवा मंच स्वागत करता है। गुरुग्राम जैसी आधुनिक इमारतें, आइटी पार्क, विश्वस्तरीय अस्पताल, विस्तृत सड़कें, ग्रीन बेल्ट, खेल परिसर, नए उद्योग और हजारों रोजगार यह योजना मुंगेर के चहमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। बिहार को नया विकास इंजन मिलेगा। - संजय बबलू, अध्यक्ष, मुंगेर सेवा मंच

बिहार सरकार का प्रमंडल मुख्यालयों विशेषकर मुंगेर को टाउनशिप के रूप में विकसित करने का निर्णय दूरदर्शी और ऐतिहासिक कदम है। यह पहल मुंगेर की पहचान को नई ऊंचाई देगीा। आधुनिक आवास, आईटी पार्क, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, स्मार्ट ट्रांसपोर्ट, ग्रीन बेल्ट, उद्योग और रोजगार के नए अवसर मुंगेर को भविष्य का विकसित शहरी केंद्र बनाएंगे। यह योजना न केवल क्षेत्रीय असंतुलन को कम करेगी, बल्कि बिहार की आर्थिक गति को भी तेज करेगी। - गोपाल शर्मा, सचिव, मुंगेर सेवा मंच

राज्य सरकार के इस निर्णय से मुंगेर का तेजी से विकास होगा। वर्तमान सरकार के नेतृत्व में मुंगेर में विकास के कई कार्य हुए। टाउनशिप विकसित करने के निर्णय से मुंगेर को नई पहचान मिलेगी। इससे मुंगेर के प्राचीन गौरव एक बार फिर से पुर्णजीवित होगा। आधुनिक उद्योग की स्थापना तथा नागरिक सुविधाओं के विकास से मुंगेर एक बार फिर से सामाजिक, आर्थिक रूप से मजबूत होगा। चैंबर ऑफ कॉमर्स सरकार की इस घोषणा का स्वागत करता है। - संतोष अग्रवाल, सचिव, चैंबर ऑफ कॉमर्स

टाउनशिप के विकास के लिए अलग से प्राधिकरण का गठन किया गया है। इसमें डीएम अध्यक्ष होते हैं तथा नगर आयुक्त तथा सीओ सदस्य होते हैं। इसके विकास से जिले में आधारभूत संरचना के अलावा नागरिक सुृविधाओं का विकास होगा तथा आर्थिक गतिविधियां तेज होगी। सरकार स्तर पर नीति तय होने के बाद इसका बेहतर तरीके से क्रियान्वयन कराया जाएगा ताकि स्थानीय नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके। - निखिल धनराज निप्पणीकर, डीएम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

administrator

Credits
167580