Tata Sierra vs Hyundai Creta: कौन सी एसयूवी है बेहतर?
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। लेजेंडरी Tata Sierra को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ही तीन नए इंजन के साथ लेकर आया गया है। भारत में इसका मुकाबला Hyundai Creta से होगा। क्रेटा कई वर्षों से बेस्ट सेलर बनी हुई है। अपने सेगमेंट में क्रेटा फीचर-लोडेड गाड़ी के रूप में जानी जाती है। हम यहां पर आपको इन दोनों (Tata Sierra vs Hyundai Creta) की तुलना करते हुए आपको बता रहे हैं कि कौन-सी कॉम्पैक्ट SUV ज्यादा बेहतर है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Tata Sierra vs Hyundai Creta: कीमत
टाटा सिएरा को 11.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। वही हुंडई क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत 10.72 लाख रुपये है। कीमत के मामले में सिएरा 76,411 रुपये महंगी है, लेकिन इसका फीचर-लोडेड पैकेज इसे एक मजबूत ऑप्शन बनाता है।
Tata Sierra vs Hyundai Creta: डाइमेंशन
| पैरामीटर | Tata Sierra | Hyundai Creta | | लंबाई | 4340 mm | 4330 mm | | चौड़ाई | 1841 mm | 1790 mm | | ऊँचाई | 1715 mm | 1635 mm | | व्हीलबेस | 2730 mm | 2610 mm | | ग्राउंड क्लीयरेंस | 205 mm | 190 mm | | बूट स्पेस | 622 लीटर | 433 लीटर | | व्हील साइज | 17-19 इंच | 17 इंच |
सिएरा की ऊंचाई 1,715mm है। साथ ही 2,730mm व्हीलबेस भी ज्यादा है। इसमें बूट स्पेस 622 लीटर दिया गया है। इसमें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और 19-इंच के पहिए भी दिए गए हैं। साइज के मामले में यह क्रेटा को काफी पीछे छोड़ देती है।
Tata Sierra vs Hyundai Creta: इंजन
| पैरामीटर | इंजन ऑप्शन | Tata Sierra | Hyundai Creta | | इंजन | 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल | | | | पावर | | 106 PS | 115 PS | | टॉर्क | | 145 Nm | 144 Nm | | ट्रांसमिशन | | 6-स्पीड मैनुअल / 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक | 6-स्पीड मैनुअल, CVT | | --- | --- | --- | --- | | इंजन | 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल | | | | पावर | | 160 PS | 160 PS | | टॉर्क | | 255 Nm | 253 Nm | | ट्रांसमिशन | | 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक | 7-स्पीड DCT | | --- | --- | --- | --- | | इंजन | 1.5-लीटर डीजल | | | | पावर | | 118 PS | 116 PS | | टॉर्क | मैनुअल | 260 Nm | 250 Nm | | टॉर्क | ऑटोमैटिक | 280 Nm | 250 Nm | | ट्रांसमिशन | | 6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक | 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड AT |
सिएरा में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसे मैनुअल और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों के साथ लेकर आया गया है। इसके साथ ही इसमें नया 1.5-लीटर टर्बो चार्ज इंजन भी दिया गया है।
Tata Sierra vs Hyundai Creta: एक्सटीरियर
| स्पेसिफिकेशन | 2025 Tata Sierra | Hyundai Creta | | हेडलाइट्स | LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स | क्वाड-बीम LED हेडलाइट्स | | टेललाइट्स | फुल-चौड़ाई LED टेललाइट्स | कनेक्टेड LED टेललाइट्स | | DRLs/पोजीशनिंग लैंप | फुल-चौड़ाई LED DRLs | LED पोजीशनिंग लैंप्स, कनेक्टेड LED DRLs | | इंडिकेटर्स | LED सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स | LED सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स | | अलॉय व्हील्स | 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स | 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स | | स्किड प्लेट्स | फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स | फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स | | रूफ/डोर हैंडल | ब्लैक रूफ रेल्स, फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स | रूफ रेल्स, बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स | | अन्य | शार्क-फिन एंटीना, रियर स्पॉइलर, बॉडी-कलर्ड बी-पिलर, फॉक्स अल्पाइन विंडो स्टाइलिंग | शार्क-फिन एंटीना, रियर स्पॉइलर, बॉडी कलर्ड ORVMs, रेड ब्रेक कैलीपर्स (नाइट एडिशन केवल) |
नई टाटा सिएरा में अल्पाइन विंडोव स्टाइल दिया गया है, जो देखने में काफी बेहतरीन लगता है। इसमें 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं। हुंडई क्रेटा का एक्सटीरियर भी बहुत मॉडर्न है। इसमें बोल्ड ग्रिल, एलईडी डीआरएल, क्वाड बीम एलईडी हेडलैंप और कनेक्टिंग एलईडी टेल लैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Tata Sierra vs Hyundai Creta: इंटीरियर
| स्पेसिफिकेशन | Tata Sierra | Hyundai Creta | | कैबिन थीम | ब्लैक / बेज डुअल-टोन कैबिन थीम | ग्रे डुअल-टोन कैबिन थीम | | अपहोल्स्ट्री | लेदरेट अपहोल्स्ट्री | लेदरेट अपहोल्स्ट्री | | स्टीयरिंग व्हील | लेदरेट-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील | लेदरेट-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील | | एंबिएंट लाइटिंग | मल्टी-कलर एंबिएंट लाइटिंग | एम्बर (ब्लू) एंबिएंट लाइटिंग | | वैनिटी मिरर | ड्राइवर और पैसेंजर वैनिटी मिरर, एक्सटेंडेबल सनशेड के साथ | पैसेंजर वैनिटी मिरर | | डैशबोर्ड इन्सर्ट | - | पियानो ब्लैक इन्सर्ट्स (डैशबोर्ड और डोर पैड पर) | | स्टोरेज | इल्यूमिनेटेड ग्लोवबॉक्स | इल्यूमिनेटेड ग्लोवबॉक्स | | आर्मरेस्ट/हेडरेस्ट | सभी सीटों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट विथ स्टोरेज, रियर सेंटर आर्मरेस्ट विथ कपहोल्डर्स | सभी सीटों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट विथ स्टोरेज, रियर सेंटर आर्मरेस्ट विथ कपहोल्डर्स | | सीट स्टोरेज | फ्रंट सीट बैक पॉकेट | फ्रंट सीट बैक पॉकेट |
नई सिएरा का केबिन काफी मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक है। यह टाटा की पहली SUV है जो ट्रिपल स्क्रीन डैश के साथ आती है। हुंडई क्रेटा का इंटीरियर भी काफी शानदार है। इसमें प्रीमियम, डुअल-टोन डैशबोर्ड दिया गया है।
Tata Sierra vs Hyundai Creta: फीचर्स
| स्पेसिफिकेशन | Tata Sierra | Hyundai Creta | | टचस्क्रीन |
ट्रिपल स्क्रीन लेआउट (दो 12.3-इंच) | 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम | | को-पैसेंजर स्क्रीन | को-पैसेंजर एंटरटेनमेंट स्क्रीन (10.25-इंच) | - | | साउंड सिस्टम | 12-स्पीकर JBL ब्लैक साउंड सिस्टम, एक साउंड बार के साथ | 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम | | कनेक्टेड फीचर्स | कनेक्टेड कार टेक | कनेक्टेड कार टेक, वॉयस असिस्टेंट, एलेक्सा कनेक्टिविटी, JioSaavn म्यूजिक स्ट्रीमिंग | | फोन इंटीग्रेशन | स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल्स, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो | स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल्स, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो | | अपडेट्स | - | OTA अपडेट्स |
| स्पेसिफिकेशन | Tata Sierra | Hyundai Creta (हुंडई क्रेटा) | | ड्राइवर डिस्प्ले | डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले (12.3-इंच) | 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले | | AC | डुअल-ज़ोन ऑटो AC (रियर वेंट्स के साथ) | डुअल-ज़ोन ऑटो AC (रियर वेंट्स के साथ) | | सीटें | वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स | वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स | | ड्राइवर सीट | पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट | 8-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट | | को-ड्राइवर सीट | मैनुअल एडजस्ट फॉर को-ड्राइवर सीट, मैनुअल बॉस मोड | 8-वे एडजस्टेबल पावर्ड को-ड्राइवर सीट विथ बॉस मोड | | अन्य सीट फीचर | फ्रंट सीट्स (एक्सटेंडेबल अंडरथाई सपोर्ट के साथ), रियर विंडो सनशेड्स | 2-स्टेप रियर रिक्लाइनिंग सीट, रियर विंडो सनशेड | | रूफ | पैनोरमिक सनरूफ | पैनोरमिक सनरूफ | | चार्जिंग | वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, Type-C USB पोर्ट (फ्रंट और रियर) | वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, Type-C USB पोर्ट (फ्रंट और रियर) | | अन्य | पुडल लैंप्स, ऑटो-डिमिंग IRVM, बूट लैंप, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs, कीलेस एंट्री विथ पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप | पुडल लैंप्स, ऑटो-डिमिंग IRVM, बूट लैंप, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs, कीलेस एंट्री विथ पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टमेंट (स्टीयरिंग व्हील के लिए) | | ड्राइव/टेरेन मोड | मल्टी-ड्राइव मोड्स, टेरेन मोड्स | ड्राइव मोड्स (Eco, Normal, Sport), टेरेन मोड्स (Sand, Snow, Mud) | | रियर सीट्स | 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीट्स | 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीट्स |
टाटा सिएरा में ड्राइवर के लिए पावर-एडजस्टेबल सीट और को-पैसेंजर सीट के लिए मैनुअल एडजस्ट दिया गया है। इसके फ्रंट सीटों पर एक्सटेंडेबल अंडरथाई सपोर्ट की सुविधा भी मिलती है। हुंडई क्रेटा भी फीचर्स के मामले में कम नहीं है। इसमें दोनों ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए 8-वे पावर्ड एडजेस्टेबल सीट मिलती है। इसके रियर में 2-स्टेप रिक्लाइनिंग सीट का फीचर दिया गया है।
Tata Sierra vs Hyundai Creta: सेफ्टी फीचर्स
| स्पेसिफिकेशन | Tata Sierra | Hyundai Creta | | एयरबैग | मल्टीपल एयरबैग्स | 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड के रूप में) | | ADAS | 20लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) | लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) | | स्टेबिलिटी कंट्रोल | इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम | इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम | | हिल असिस्ट | हिल-होल्ड असिस्ट, हिल-डिसेंट कंट्रोल | हिल-होल्ड असिस्ट, हिल-डिसेंट कंट्रोल | | पार्किंग | 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स | 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स | | ब्रेकिंग | इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विथ ऑटो-होल्ड, रियर डिस्क ब्रेक्स | इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विथ ऑटो-होल्ड, रियर डिस्क ब्रेक्स | | मॉनिटरिंग | टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) | टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) | | अन्य | सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट (रिमाइंडर के साथ), रियर वाइपर और वॉशर, रियर डिफॉगर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज | सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट (रिमाइंडर के साथ), रियर वाइपर और वॉशर, रियर डिफॉगर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज |
दोनों ही कारों में लेवल-2 ADAS और लगभग सभी मानक सुरक्षा फीचर्स (ESP, TPMS, 360 डिग्री कैमरा, EPB) दिए गए हैं। क्रेटा में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड हैं, जबकि सिएरा में मल्टीपल एयरबैग दिया गया है। |