search

शेखपुरा में भयंकर सड़क हादसा: ऑटो और ट्रक की टक्कर में पांच की मौत, कई घायल

Chikheang 2025-11-25 18:07:19 views 1029
  

ऑटो और ट्रक की टक्कर में पांच की मौत, कई घायल (जागरण)



जागरण संवाददाता, शेखपुरा। शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मनिंडा गांव के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो पर सवार सभी यात्री शेखपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने अचानक संतुलन खो दिया और जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अन्य गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां कई की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और आक्रोश में सड़क जाम कर दी। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167949