search

उन्नाव में दर्दनाक हादसा, खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फटने से महिला की मौत

cy520520 2025-11-25 16:07:24 views 860
  

घटना के बाद लगी लोगों की भीड़



जागरण संवाददाता उन्नाव। गंगाघाट क्षेत्र में मंगलवार को खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग से एक 35 वर्षीय महिला झुलस गई। उसे कानपुर के उर्सला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुहल्ले के लोगों ने बाल्टियों से पानी व कंबल और बोरे डालकर आग पर काबू पाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांधीनगर निवासी 35 वर्षीय खुशबू गुप्ता पत्नी सुभाष गुप्ता हरि बाजपेई के मकान में किराए पर रहती थी। पति की गंगाघाट कोतवाली के पास जनरल स्टोर हैं। खुशबू कानपुर के श्याम नगर स्थित एक क्लिनिक में थेरेपिस्ट का काम करती थी। सुबह लगभग नौ बजे घर मैं खाना बना रही थी। उसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई।

सिलेंडर के नीचे का हिस्सा फट गया। जिसमें महिला बुरी तरह से झुलस गई। सिलेंडर फटनेके आवाज से मुहल्ले वाले दौड़ पड़े। उन्होंने बगल की छत से अंदर जाकर आग बुझाई। झुलसी महिला को घर से बाहर लाकर कानपुर के उर्सला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162984