search

Sultanpur: मॉर्निंग वॉक पर जाना महिला को पड़ा भारी, लाखों के जेवर लूट ले गए बदमाश

cy520520 2025-11-25 15:07:13 views 1245
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण पारा बाजार (सुलतानपुर)। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के शरीर से बदमाशों ने लाखों के जेवरात उतरवा लिए। जब तक महिला शोर करती, वे आभूषण लेकर फरार हो गए। जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंची। बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

देहली बाजार के भिखादास का पुरवा निवासी शीला तिवारी पत्नी राजेश कुमार सुबह लगभग पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। वह घर से लगभग पांच सौ मीटर दूरी पर पहुंची थी कि उन्हें बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। एक उनके गले की चेन छीनने लगा, विरोध करने पर दूसरे ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया और मुंह दबोच लिया।

गले में पहनी सोने की चेन, अंगूठी, कान का टाप्स, पायल उतार लिए और फरार हो गए। हल्ला-गोहार पर पहुंचे ग्रामीण व पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। देहली बाजार चौकी प्रभारी राकेश ओझा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163332