deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

2032 में चंद्रमा से टकरा सकता है एस्टेरॉयड, क्या होगा खतरा? NASA ने जारी की चेतावनी

LHC0088 2025-11-25 14:53:45 views 459

  

चंद्रमा से टकरा सकता है एस्टेरॉयड 2024 YR4। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 के अंत में धरती पर खतरा मंडरा रहा था। वैज्ञानिकों का अनुमान था कि 2032 तक एक एस्टेरॉयड धरती से टकरा सकता है। इसे एस्टेरॉयड 2024 YR4 (Asteroid 2024 YR4) नाम दिया गया। कुछ समय बाद ही यह खतरा टल गया और लोगों ने राहत की सांस ली। मगर, अब एस्टेरॉयड 2024 YR4 के चंद्रमा से टकराने का अनुमान लगाया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का दावा है कि एस्टेरॉयड 2024 YR4 तेजी से चंद्रमा की तरफ बढ़ रहा है। बेशक यह धरती से नहीं टकराएगा, लेकिन इसके चंद्रमा से टकराने की 4 प्रतिशत संभावना है और 96 प्रतिशत यह चूक भी सकता है।
टकराव की संभावना कितनी?

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के अनुसार, एस्टेरॉयड 2024 YR4 के चंद्रमा से टकराने की संभावना तकरीबन 4 प्रतिशत तक है। हालांकि, मुमकिन है कि यह फिर से अपना रास्ता बदल दे और 96 प्रतिशत संभावना है कि यह धरती और चंद्रमा को बिना छुए ही निकल जाए।

अब एस्टेरॉयड 2024 YR4 चंद्रमा से टकराएगा या नहीं? इसका सटीक आंकलन 2026 में मिलेगा। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि तब तक शायद इसके चंद्रमा से टकराने का प्रतिशत शून्य हो जाए, या फिर यह 30 प्रतिशत तक बढ़ भी सकता है।

  
क्या होगा इस टक्कर का असर?

अब सवाल यह है कि एस्टेरॉयड 2024 YR4 अगर चंद्रमा की सतह से टकराता है, तो इससे चंद्रमा पर क्या प्रभाव होगा? यह टक्कर इतनी भयानक होगी कि इससे चंद्रमा पर 0.5-1 किलोमीटर तक गहरा गड्ढा हो सकता है। इससे निकलने वाला कई टन मलबा अंतरिक्ष में घूमने लगेगा, जो धरती के आसपास मौजूद सैटेलाइट्स के लिए खतरा बन सकता है। इससे अंतरिक्ष में उल्कापिंड की भी वर्षा हो सकती है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में टूटता तारा कहा जाता है।
कैसे टल सकता है खतरा?

एस्टेरॉयड 2024 YR4 से चंद्रमा को बचाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और ESA ने कई योजनाओं पर विचार करना शुरू कर दिया है। ऐसे में स्पेसक्राफ्ट भेजकर एस्टेरॉयड का रास्ता बदलने या परमाणु उपकरण का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जा रहा है। मगर, अभी तक किसी भी स्पेस एजेंसी ने इन विकल्पों पर मुहर नहीं लगाई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर पहुंची इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख, कई उड़ानें रद; एडवाइजरी जारी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
124553
Random