search

हापुड़ में बिरयानी की आड़ में गोमांस बेच रहे बाप-बेटे, कड़ाई से पूछा तो कबूला गुनाह; 60 किलो गोमांस बरामद

LHC0088 2025-11-25 02:37:31 views 767
  



संवाद सहयोगी, धौलाना। थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बिरयानी की आड़ में गोमांस की अवैध बिक्री करने वाले पिता पुत्र गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 60 किलो गोमांस बरामद किया है, जिसे बाद में नियमों के तहत जमीन में दबा दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपी लंबे समय से गोकशी कर मांस की सप्लाई कर रहे थे, जिसके नमूने भरने के बाद पुलिस ने मांस जमीन में दबा दिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपलेहड़ा का रहने वाला कुर्बान अपने पुत्र मोहसिन और कासिम के साथ मिलकर बेसहारा घूमने वाले गोवंशीय को पकड़कर खेतों में उनका वध करता था।

आरोपित गांव में ही बिरयानी की दुकान भी चलाता था। जहां गोमांस को मिलाकर बिरयानी बेची जाती थी। इतना ही नहीं, कुर्बान कई अन्य बिरयानी और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को भी मांस की सप्लाई करता था। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुर्बान अपने दोनों बेटों के साथ गोमांस की बिक्री कर रहा है।

इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बिरयानी सहित तीनों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके पर से बरामद बिरयानी के नमूने सील कर जांच के लिए भेज दिए। कड़ी पूछताछ के दौरान कुर्बान ने स्वीकार किया कि वह घर में ही गोवंश का कटान कर उसकी बिक्री करता था।

जांच में यह भी सामने आया कि उसके खिलाफ पहले भी गोकशी का मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि लगभग 60 किलो गोमांस बरामद किया गया है, जिसके नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में दुकानदार को जान से मारने की धमकी, आरोपी CCTV में कैद; पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165754