राजधानी पटना सहित 16 शहरों की हवा प्रदूषित, हाजीपुर में AQI 200 पार (ANI)
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में धुंध और ठंड में धीरे-धीरे वृद्धि होने के साथ राजधानी सहित कई शहरों की हवा प्रदूषित रही। साेमवार को पटना सहित 16 शहरों की हवा प्रदूषित रही।
प्रदेश के हाजीपुर में 218 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ सबसे प्रदूषित शहरों में दर्ज किया गया। यहां पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) यानी हवा में तैरने वाले ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण 2.5 दर्ज किया गया।
राजधानी के समनपुरा में एक्यूआई 177 दर्ज किया गया। राजधानी का औसत गुणवत्ता सूचकांक 145 दर्ज किया गया। बेगूसराय, समस्तीपुर और सिवान की हवा संताेष जनक रही।
प्रदेश के आरा, अररिया, बेगूसराय, बेतिया समेत अन्य जगहों की हवा प्रदूषित रही। राजधानी के दानापुर में 156, शेखपुरा 90, मुरादपुर 170, राजवंशी गनर 141 एवं समनपुरा में 177 एक्यूआई दर्ज किया गया।
शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एवं हवा में धूलकणों की अधिकता होने से सड़कों पर जल का छिड़काव मशीनों से किया जा रहा है। हवा की गति कम होने के साथ प्रदूषण की सघनता में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बिहार के शहरों में वर्तमान AQI (24 नवंबर 2025 तक)
शहर AQI
हाजीपुर
218
मुंगेर
187
अररिया
177
गया
173
सासाराम
171
आरा
162
बक्सर
149
बेतिया
148
पटना
145
भागलपुर
142
सहरसा
140
मुजफ्फरपुर
138
मोतिहारी
132
बिहारशरीफ
109
कटिहार
109
किशनगंज
102
सिवान
96
समस्तीपुर
93
बेगूसराय
78
वायु गुणवत्ता की श्रेणी AQI मान
अच्छा
0 - 50
संतोषजनक
51 - 100
मध्यम प्रदूषित
101 - 200
खराब
201 - 300
बहुत खराब
301 - 400
गंभीर
401 - 450
|