search

गाजियाबाद में पति की मौत के बाद जेठ की बिगड़ी नीयत, रोते हुए थाने पहुंची महिला

LHC0088 2025-11-24 22:37:45 views 478
  

पति की मौत के बाद महिला जेठ की शिकायत लेकर थाने पहुंची।



जागरण संवाददाता, मोदीनगर। साहब.....मेरे पति की सड़क हादसे में मौत हो गई, तभी से जेठ परेशान कर रहा है। गंदी नजर रखता है। अब मेरे मकान पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। मुझे न्याय दिलाया जाये। सोमवार को एक महिला ने रोते हुए मोदीनगर पुलिस को इसी तरह अपनी व्यथा सुनाई। वे अपने बच्चों के साथ मोदीनगर थाने पहुंची थी। पुलिस काे शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया और कार्रवाई का भरोसा दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक कालोनी की महिला मजदूरी कर परिवार का पालन करती हैं। उनके दो बच्चे हैं। पति की कुछ महीने पहले ही मौत हो गई थी। उसके बाद महिला ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का निर्माण कराया। लेकिन पति की मौत के बाद से ही जेठ उनपर गंदी नजर रखने लगा। उनपर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। आए दिन उनके साथ छेड़खानी की जाने लगी। इतना ही नहीं, अब उनके मकान पर भी कब्जा करने की कोशिश चल रही है। उन्हें बुरी तरह परेशान किया जा रहा है।

आरोपितों की हरकत से वे तनाव में है। कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार थाने व चौकी के चक्कर काट रही हैं। लेकिन कहीं भी उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। महिला सोमवार को बच्चों को गोद में लेकर माेदीनगर थाने पहुंची और पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोई। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। आरोपित पर तत्काल कार्रवाई के लिए चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया।

एसीपी मोदीनगर का कहना है कि किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। महिला के आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165622