search

हापुड़: शादी से लौट रही किशोरी का मोदीनगर रोड से अपहरण, अपहरणकर्ता ने परिवार को दी खुलेआम धमकी

LHC0088 2025-11-24 20:37:19 views 713
  

हापुड़ के सिंभावली इलाके में एक 16 वर्षीय लड़की का अपहरण हो गया। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, हापुड़। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को एक संदिग्ध ने उस समय अगवा कर लिया, जब वह शहर के मोदीनगर रोड पर एक शादी समारोह से घर लौट रही थी। घटना की जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने आरोपी से पूछताछ की। लेकिन, आरोपी ने किशोरी का पता बताने के बजाय पिता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 22 नवंबर को उसकी 16 वर्षीय बेटी हापुड़ शहर के मोदीनगर रोड स्थित एमडी पैलेस में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहां से लौटते समय वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी, तो पीड़ित और उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पता चला कि फरीदपुर गुसाई गांव निवासी सुमित ने उसे अगवा कर लिया है।

घटना की जानकारी होने पर पीड़ित सुमित के घर गया और उसके परिजनों से अपनी बेटी के बारे में पूछा। इससे गुस्साए सुमित के पिता रविंद्र गिरी, मां और भाई ने उसके साथ गाली-गलौज की। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की एक टीम आरोपियों और किशोरी की तलाश कर रही है। किशोरी को जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165508