search

टिहरी में हादसा: खाई में बस गिरने से पांच की मौत, राहत और बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ

LHC0088 2025-11-24 18:07:47 views 1255
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, नई टिहरी। जनपद में नरेंद्रनगर विकासखंड में कुंजापुरी मंदिर के पास भारत दर्शन की यात्रा पर आई यात्रियों की एक बस ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में विभिन्न राज्यों के कुल 25 से 30 यात्री बैठे होने की प्राथमिक सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार भारत दर्शन की यात्रा पर निकले यात्रियों की दो बसें मां कुंजापुरी मंदिर से दर्शन के बाद वापस लौट रही थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ब्रेक फेल होने से हादसा

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ पहले ही मंदिर मार्ग पर एक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण बस करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। जहां घायलों का रेस्क्यू जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में कुल पांच यात्रियों की मौत हो गई है। जिसमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। अन्य घायलों के रेस्क्यू में बचाव दल जुटे हुए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165816