search

मौसम था साफ अचानक आसमान से गिरा 25 KG बर्फ का टु़कड़ा, बदायूं के ईंंट भट्ठा पर मच गई खलबली

LHC0088 2025-11-24 18:07:22 views 1210
  

बदायूं में भट्ठे पर गिरी बर्फ।



संवाद सूत्र, जागरण। बिल्सी। रविवार को थाना क्षेत्र में एक अजीब हादसा होने की चर्चा तेजी से फैल गई। थाना क्षेत्र में एक भट्ठे पर करीब 25 किलो का बर्फ का टुकड़ा आसमान से गिरने का मजदूरों ने शोर मचा दिया। जिसे देखने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचे। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने इस प्रकार की किसी भी गतिविधि के मौसम से जुड़े होने से इनकार किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एसडीएम के आदेश पर पहुंची पुलिस, की छानबीन, भट्ठे पर ईंटें पाथ रहे थे मजदूर


यह मामला दीननगर शेखपुर मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे का है। दोपहर के समय कई मजदूर फड़ में ईंट बनाने का काम कर रहे थे। मजदूरों ने बताया कि इसी दौरान अचानक उनके सामने करीब 25 किलो बर्फ का टुकड़ा आसमान से आकर गिरा। बताया जा रहा है कि वह काफी देर तक दूर से ही बर्फ के देखते रहे। जब वहां कोई और बर्फ नहीं गिरी और न ही कोई हलचल हुई तो वह नजदीक आए और उन्होंने उसे देखा तो बर्फ निकली। उनके शोर मचाने पर वहां काफी लोग जमा हो गए।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यह मौसम से जुड़ी किसी प्रकार की गतिविधि नहीं


एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने तत्काल पुलिस को मौके पर भेजा और मामले की जांच कराने को कहा । पुलिस ने लोगों से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि वह तो फड़ में ईंट पाथ रहे थे। तभी अचानक बर्फ का टुकड़ा गिरा। जिससे वह बाल-बाल बच गए। इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि बर्फ आसमान से बर्फ का टुकड़ा गिरने की बात मजदूर बता रहे हैं। कोई नुकसान नहीं है। सभी लोग सुरक्षित हैं।


वहीं प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया, बदायूं में बर्फ गिरने का दावा किया जा रहा है, जबकि यह मौसम से जुड़ी किसी प्रकार की गतिविधि नहीं है। जमीन पर दिख रही सफेद चीज क्या है, यह जांच का विषय है। इसके अतिरिक्त बिना किसी प्रामाणिक तथ्यों के कुछ भी कहना संभव नहीं है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165685