search

दूल्हे को कपड़े और दुल्हन को नहीं मिला सुहाग का सामान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में दिखी अव्यवस्था

deltin33 2025-11-24 16:08:05 views 1020
  



जागरण संवाददाता, सीतापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दुल्हनों को अधूरी उपहार सामग्री मिली। बिना सुहाग सामग्री के ही दुल्हनें ससुराल पहुंचीं। समाज कल्याण विभाग ने कुछ सामान समय पर न पहुंचने का हवाला देते हुए बाद में ब्लाक से दिलाने का आश्वासन दिया है। 21 नवंबर को राजकीय इंटर कालेज मैदान में आयोजित समारोह में 484 जोड़ों का विवाह हुआ था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऐलिया के नौवा अंबरपुर गांव की रोशनी का विवाह अंकित के साथ हुआ है। रोशनी के मामा श्रीराम ने बताया कि सुहाग सामग्री, साड़ी व दूल्हे के कपड़े नहीं मिले।

बिसवां के सुखावां कला की फूलमती का विवाह सुशील से हुआ है। फूलमती के पिता द्वारिका ने बताया सुहाग सामग्री व कपड़े आदि नहीं मिले।

लहरपुर के विजैसेपुर की उर्मिला का विवाह नागेश के साथ हुआ है। उर्मिला के पिता गोबरे लाल ने बताया कि सुहाग सामग्री, साड़ी व दूल्हे के कपड़े नहीं मिले।

महोली के गनेशपुर की पूनम का विवाह संदीप के साथ हुआ है। पूनम के भाई सोनू ने बताया कि सुहाग सामग्री, साड़ी, कपड़े, तकिया आदि नहीं मिला है। बताया गया कि ब्लाक पर सामग्री बाद में मिलेगी। अब तक फोन नहीं आया है।

25 हजार की दी जाती है उपहार सामग्री

एक लाभार्थी पर सरकार एक लाख रुपये खर्च करती है। इसमें 60 हजार रुपये विवाहिता के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। 15 हजार रुपये विवाह समारोह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है। उपहार में 24 तरह की सामग्री शामिल है।


सामूहिक विवाह समारोह में कुछ उपहार सामग्री समय से नहीं पहुंच पाई। इससे नव युगलों को कुछ उपहार नहीं दिए जा सके हैं। सोमवार को अवशेष उपहार लाभार्थियों को ब्लाक पर वितरित किए जाएंगे।

-मोतीलाल यादव, समाज कल्याण अधिकारी सीतापुर।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476833