search

Dining With the Kapoors: सैफ पर चाकू से हमला, संजय कपूर की मौत...जब मुश्किल वक्त में एकजुट हुआ कपूर परिवार

deltin33 2025-11-24 16:08:04 views 1255
  

मुश्किल वक्त में एकजुट हुआ कपूर परिवार



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. बॉलीवुड की सबसे पहली और बड़ी फैमिली का दर्जा कपूर परिवार को दिया जाता है। हिंदी सिनेमा कपूर परिवार का कितना अहम योगदान है, ये हम और आप बखूबी जानते हैं। पीढ़ियां गुजरती जा रही हैं लेकिन कपूर परिवार लगातार दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। हाल ही में राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी से पहले कपूर परिवार ने Dining With The Kapoor\“s के नाम से एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई है। इस शो में लगभग पूरी कपूर फैमिली नजर आई है। हाल ही में रणबीर कपूर की बुआ के बेटे अरमान जैन ने बताया है कि कैसे मुश्किल वक्त में भी कपूर फैमिली एक साथ खड़ी रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें- 100 करोड़ में बिका राज कपूर का बंगला, पुश्तैनी घर को बेचने की आखिर क्या थी मजबूरी?

मुश्किल वक्त में भी साथ रहता है कपूर परिवार
दरअसल अरमान जैन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कपूर परिवार को लेकर बात की है। अरमान ने बताया है कि जब भी कोई दुविधा आती है तो कपूर परिवार साथ रहता है। बीते दिनों ही जब करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हुआ, तब भी कपूर परिवार साथ रहा। इसके अलावा जब सैफ अली खान पर घर में अटैक हुआ, तब भी उनका पूरा परिवार एक साथ ही खड़ा रहा था। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अरमान ने बताया कि,


\“\“बुरे वक्त में हमारी पूरी कपूर फैमिली हमेशा एक साथ खड़ी रहती है। एक आर्मी की तरह हम सभी एक दूसरे के साथ रहते हैं और ये आजकल से नहीं बल्कि हमारी नानी कृष्णा राज कपूर के जमाने से चलता आ रहा है। ये सारी चीजें मेरी मां के अंदर भी हैं। पिछले कुछ दिनों में हमारे परिवार ने ऐसे मुश्किल दौर देखे हैं, लेकिन इस शो को बनाने के पीछे का इरादा यही है कि हमारी पूरी कपूर फैमिली एक दूसरे के साथ है। ये बाउंस बैक हमारे डीएनए का हिस्सा है और ये जेनरेशनल चीज ही है, इसीलिए हम सब पूरी एकता के साथ रहते हैं।\“\“


  

आपको बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री में कपूर परिवार की विरासत से लेकर परिवार की हर छोटी बड़ी कहानी बताई गई है। कैसे फिल्मों में कपूर परिवार आया, कैसे परिवार साथ रहा है और राज कपूर के वक्त से कैसे ये परिवार साथ रहता आ रहा है। इसी को सेलिब्रेट करने के लिए ये डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है जो इस वक्त नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

यह भी पढ़ें- कपूर खानदान में हो गई थी नामों की कमी, फिर Ranbir को इस तरह मिला अपना नाम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476824