search

शादी में हंगामा: कुर्सियों की बरसात से मच गई बरात में अफरातफरी, हाथरस पुलिस ने की कार्रवाई

LHC0088 2025-11-24 15:37:09 views 1134
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन कोतवाली के गांव अजीतपुर में एक शादी समारोह में जमकर मारपीट हुई। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। उदयवीर की बेटी की शादी में शामिल लड़की की मौसी का बेटा, जो राया मथुरा से आया था, उसका लड़की के ताऊ और चाचा से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया, जिसमें युवक की पिटाई की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शादी समारोह में मारपीट, कुर्सियां फेंकी गईं

कोतवाल ललित कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। शांति भंग करने के आरोप में अजीतपुर निवासी प्रथम के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165457