search

पूर्व भाजपा अध्यक्ष मांगेराम गर्ग को जयंती पर श्रद्धांजलि, CM रेखा गुप्ता ने कहा- प्रेरणादायक थे बाबूजी

Chikheang 2025-11-24 08:36:48 views 1241
  

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मांगेराम गर्ग को उनके जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। भाजपा दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम गर्ग को उनके जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पहुंची मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बाबूजी मांगे राम गर्ग का जीवन एकाग्रता और निष्ठा से परिपूर्ण समाज और राष्ट्र के कल्याण उन्नति और विकास के लिए समर्पित रहा। उनका जीवन प्रेरणादायक है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मांगेराम गर्ग श्रेष्ठतम सेवा व्रर्ती थे, वे बचपन में समालखा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाना हो या फिर युवावस्था में विनोवा भावे के सानिध्य में स्वालंबन आंदोलन में अग्रणी भूमिका के रूप में कार्य करते हुए घरों से शौच साफ करना। समाज हित में सदैव समर्पित रहने का भाव जीवंत उदाहरण है।
सातों लोकसभा सीटें जिताने में अहम योगदान

सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि बाबूजी के नेतृत्व में दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर पहली बार हमने विजय का परचम फहराया। सतीश गर्ग कोषाध्यक्ष भाजपा दिल्ली प्रदेश ने बाबूजी को प्रेरणादायक बताया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामन्त्री व सांसद दुष्यन्त गौतम , सांसद योगेंद्र चंदोलिया, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजली दी।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, उपाध्यक्ष राजकुमार भाटिया, जिला केशव पुरम भाजपा अध्यक्ष अजय खटाना, डा. महेंद्र नागपाल, सत्यनारायण गौतम, योगेश वर्मा, सतपाल भाटिया, देवराज, अजय शर्मा , संजीव शर्मा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167869