search

रांची में बार संचालकों की मनमानी चरम पर, जुर्माने के बावजूद नहीं सुधर रहा हाल

cy520520 2025-11-24 04:06:50 views 1248
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। रांची में बार संचालकों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में नियमों का पालन करवाने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाए जाने और जुर्माना लगाए जाने के बावजूद अधिकांश बारों में कानून को ताक पर रखकर कारोबार चलता दिखाई देता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

देर रात तक बार खुले रहने, बिना लाइसेंस के म्यूजिक सिस्टम बजाने, शराब परोसने के समय सीमा का उल्लंघन करने और सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज करने जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं।

शहर में कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जहां नियमों के उल्लंघन के कारण गंभीर घटनाएं हुई हैं। चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक्सट्रीम बार में डीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसने प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। इसके बाद भी बार संचालकों के तरीके में कोई खास बदलाव नहीं दिखा।

अप्रैल महीने में रांची मेन रोड स्थित जेडओआई बार में छापेमारी की गई थी, जिसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

जांच में सामने आया था कि बार में निर्धारित समय सीमा से अधिक देर तक शराब परोसी जा रही थी और नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा था। इस कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई गई थी कि बार संचालक सतर्क होंगे, लेकिन व्यवहार में ऐसा देखने को नहीं मिला।
देर रात बार से निकलकर हंगामा करते हैं युवक और युवतियां

शहर के कई इलाकों में बार के बाहर देर रात युवकों और युवतियों के बीच झगड़ा और हंगामा भी आम बात हो गई है। ऐसे कई वीडियो हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें शराब के नशे में धुत लोग सड़क पर विवाद करते नजर आए। पुलिस को इसके बाद कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा है।

रात के समय इन घटनाओं ने आम लोगों में भी असुरक्षा की भावना बढ़ाई है। उत्पाद विभाग द्वारा पिछले कुछ महीनों में डेढ़ दर्जन से अधिक बार संचालकों पर भारी जुर्माना लगाया गया। कई बारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया और कुछ बारों की लाइसेंस प्रक्रिया की भी जांच की गई।

लेकिन सवाल यह है कि कार्रवाई के बावजूद नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश बार संचालक जुर्माना भरकर फिर से वही गलतियां दोहराने लगते हैं। पुलिस और विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बावजूद स्थिति में ठोस सुधार नहीं हो पा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को नियमों का सख्ती से पालन करवाना चाहिए। बार के संचालन का समय, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, सीसीटीवी और शराब परोसने के दिशानिर्देशों को लेकर स्पष्ट निर्देश हैं, लेकिन अधिकांश बार इनमें से किसी का पालन नहीं करते। देर रात ध्वनि प्रदूषण और आसपास रहने वाले लोगों की शांति भंग होना भी एक बड़ी समस्या बन चुकी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163392