search

अमृतसर में अवैध तस्करी की कोशिश नाकाम, बॉर्डर पर बीएसएफ ने मार गिराए तीन पाकिस्तानी ड्रोन

LHC0088 2025-11-24 03:37:04 views 961
  

बीएसएफ ने अमृतसर बॉर्डर पर तीन ड्रोन किए निष्क्रिय।



जागरण संवाददाता, अमृतसर। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए अवैध तस्करी और घुसपैठ की कोशिशें लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में बीएसएफ ने अमृतसर सीमा पर तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन ड्रोन बरामद किए। सभी ड्रोन तकनीकी प्रतिरोधी प्रणालियों और सटीक खुफिया जानकारी की मदद से निष्क्रिय किए गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बीएसएफ के मुताबिक बरामद ये ड्रोन रोरनवाला खुर्द, धनोए खुर्द और आईसीपी अटारी परिसर से बरामद किए गए। बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग के इनपुट पर जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इसे नाकाम किया। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि अत्याधुनिक तकनीकी उपकरणों, पैनी निगरानी और मजबूत खुफिया नेटवर्क के कारण एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया। सीमा सुरक्षा बल ने कहा है कि सीमा पर ड्रोन घुसपैठ के प्रति जीरो टालरेंस नीति जारी रहेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165813