search

फगवाड़ा: अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, हादसे में दर्दनाक मौत

Chikheang 2025-11-24 03:07:12 views 1244
  

हादसे में दर्दनाक मौत। सांकेतिक फोटो



संवाद सूत्र, फगवाड़ा। भुल्लाराई बस स्टैंड के समीप सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए लखविंदर सिंह पुत्र ज्वाला सिंह निवासी दीनानगर जिला अंबाला (हरियाणा) ने बताया कि वह अपने भाई रामकरण के साथ भेड़-बकरियां चराने के लिए कुछ दिनों से गांव भुलाराई में रुके हुए थे।

उसने बताया कि उसका भाई रामकरण भुलाराई बस अड्डे के पास लकड़ी लेकर सड़क पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई और चालक वाहन सहित फरार हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एएसआइ गुरमुख सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167905