search

Khagaria Weather: हो जाएं अलर्ट, पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड; मौसम विभाग ने दिया अपडेट

Chikheang 2025-11-24 02:37:17 views 1259
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, खगड़िया। Khagaria Weather Report: लगातार तापमान कम होने के साथ ठंड का प्रभाव बढ़ रहा है।

ठंड के प्रभाव का असर अब दिन में भी दिखने लगा है। लोगों को अब दिन भी गर्म कपड़े पहनने की आवश्यकता महसूस होने लगी है।

ठंड के कारण रविवार को शाम ढलने के बाद बाजार में सन्नाटा दिखा। रविवार को भी ठंड का प्रभाव रहा। हालांकि, दिन में धूप खिलने से ठंड का प्रभाव काफी कम गया। परंतु शाम ढलने के साथ ही ठंड का प्रभाव बढ़ गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हल्की पश्चिमी हवा भी चलती रही। जिसके प्रभाव से रविवार को अधिकतम तापमान में भी कमी देखी गई। बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दिखी।

रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बन रहे चक्रवाती परिसंचलन के कारण हल्की तेज हवा चलने की संभावना है। जिससे तापमान में कमी आने की संभावना है।

आने वाले दो- तीन दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कमी हो सकती है। मौसम शुष्क बना रहेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167869