search

अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर गोंडा की सीमा सील, पुलिस अलर्ट

Chikheang 2025-11-24 01:37:31 views 1051
  



जागरण संवाददाता, गोंडा। अयोध्या में राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम व प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिले की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रविवार की शाम से जिले में रूट डायवर्जन लागू करते हुए अयोध्या की ओर जाने वाले सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या की तरफ जाने वाले वाहनों को लोलपुर फोरलेन की ओर मोड़ा जा रहा है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि अयोध्या से जुड़े सभी मार्गों पर बैरीकेडिंग लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। चार पहिया वाहनों को अयोध्या में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सोमवार रात से किसी भी रास्ते से अयोध्या में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा।

सुरक्षा के तहत जिले की सीमा पर प्रत्येक वाहन की गहन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी, होटलों में चेकिंग और सड़क किनारे वाहनों के रुकने पर पूरी तरह रोक लगा है।

पुराने सरयू पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस का सख्त पहरा है। सरयू नदी में जल पुलिस तैनात रहेगी। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। बस्ती की ओर से आने वाले वाहनों को लोलपुर से गोंडा की दिशा में डायवर्ट किया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167722