search

सिर्फ 6 दिन का समय, 26 नवंबर तक जरूर से करा लें ये काम... नहीं तो रुक जाएगी आपकी छात्रवृत्ति

Chikheang 2025-11-24 01:37:23 views 963
  



जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। शैक्षिक सत्र 2024-25 में संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं में विभिन्न कारणों से छूटे सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को सुविधा दी गई है। एक बार पुनः छात्रवृत्ति योजना से छूटे छात्राओं की जानकारी अपलोड करने के लिए 20 से 26 नवंबर तक पोर्टल खोला गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिला समाज कल्याण अधिकारी डा.अमरनाथ यति ने बताया कि छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति पोर्टल छात्रों के लिए एक बार पुनः खोला गया है। जिन विद्यार्थियों का शैक्षिक संस्था की ओर से मास्टर डाटा लाक नहीं किया गया था या पूर्व में किसी त्रुटि के कारण उनकी जानकारी लाक नहीं हो सकी थी, वे अब निर्धारित तिथियों में इसे पूरा करा सकते हैं।

पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, संस्था का नाम, कुल सीटें तथा उपलब्ध सीटों की संख्या, शुल्क संरचना व निर्धारित शुल्क, संबंधित बोर्ड, विश्वविद्यालय, एजेंसी व इंजीनियरिंग संस्थान की जानकारी शैक्षिक संस्थाएं आनलाइन पोर्टल पर अपडेट करेंगी। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों का वार्षिक सत्यापन व वार्षिक साक्ष्य अपलोड लंबित है। वे भी कार्य पूर्ण कर सकते हैं।

प्रथम चरण की छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। अब यह अवसर केवल छूटे हुए छात्रों और संस्थानों के लिए प्रदान किया गया है। पोर्टल पर अपलोड करने के लिए छात्रवृत्ति की अंतिम संस्था स्तरीय पुष्टि व वार्षिक सत्यापन की अंतिम तिथि 29 नवंबर तक निर्धारित की गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167893