यूपी फिर आगे, इंस्पायर मानक योजना में देश में शीर्ष पर
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बच्चों ने अपने आइडियाज से देशभर में गूंज मचा दी है। इंस्पायर मानक योजना में प्रदेश के छात्रों ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिससे बाकी राज्य पीछे छूट गए। महज चार महीनों में दो लाख 80 हजार से ज्यादा नामांकन के साथ प्रदेश ने न सिर्फ पहला स्थान पाया, बल्कि सबसे बड़ा इतिहास भी रचा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लगातार दूसरे वर्ष शीर्ष पर रहे उत्तर प्रदेश की यह उपलब्धि न केवल छात्रों की रचनात्मक सोच और नवाचार की क्षमता को दर्शाती है, बल्कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था और विज्ञान-प्रौद्योगिकी के प्रति बढ़ती रुचि का भी प्रमाण है।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा
इस योजना का उद्देश्य कक्षा छह से 12 तक के छात्रों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है। इसमें विद्यार्थियों के नवाचारी विचारों का परीक्षण कर श्रेष्ठ विचारों का चयन किया जाएगा। फिर प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रुपये भी दिए जाएंगे।
इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से 30 सितंबर तक आमंत्रित किए गए थे। संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं राज्य सह-नोडल अधिकारी विवेक नौटियाल ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार नामांकन में 70,400 की बढ़ोतरी हुई है।
lucknow-city-general,UP News, UP Hindi News, UP Latest News, UP News in Hindi, Hindi News, News in Hindi, Hindi News Headlines, हिन्दी समाचार, Latest News in Hindi, Hindi News Live, Hindi Samachar, Breaking News in Hindi, Headlines in Hindi, ताजा खबर, NCRB report,crime rate,Uttar Pradesh crime,crime statistics,law and order,crime against women,riots in UP, POCSO act, UP Top, UP Crime,,Uttar Pradesh news
वर्ष 2024-25 में प्रदेश से 2,10,347 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 2,80,747 हो गई। राजस्थान (1,41,142 नामांकन) दूसरे और कर्नाटक (1,01,656 नामांकन) तीसरे स्थान पर रहे। इस बार देश के उन 50 जिलों में जहां सबसे अधिक नामांकन हुए, उत्तर प्रदेश के 21 जिलों को जगह मिली है। पिछले वर्ष यह संख्या 12 थी। प्रयागराज, लखनऊ और हरदोई शीर्ष स्थानों पर रहे।
जिलों से हुए नामांकन
| क्रम | जिला | नामांकन | राष्ट्रीय रैंक | | 1 | प्रयागराज | 6929 | 6 | | 2 | लखनऊ | 6721 | 7 | | 3 | हरदोई | 6689 | 8 | | 4 | जौनपुर | 5930 | 11 | | 5 | लखीमपुर खीरी | 5693 | 16 | | 6 | उन्नाव | 5604 | 20 | | 7 | आजमगढ़ | 5525 | 23 | | 8 | फतेहपुर | 5256 | 25 | | 9 | बिजनौर | 5254 | 26 | | 10 | बुलंदशहर | 5156 | 30 | | 11 | सीतापुर | 5105 | 31 | | 12 | बरेली | 5093 | 32 | | 13 | गोंडा | 5048 | 34 | | 14 | आगरा | 4998 | 35 | | 15 | अलीगढ़ | 4826 | 37 | | 16 | बाराबंकी | 4759 | 39 | | 17 | बस्ती | 4757 | 40 | | 18 | शाहजहांपुर | 4634 | 45 | | 19 | कानपुर नगर | 4621 | 46 | | 20 | मुरादाबाद | 4458 | 47 | | 21 | मथुरा | 4447 | 48 |
पिछले सात वर्षों यूपी से विद्यार्थियों के नामांकन:
| शैक्षणिक वर्ष | नामांकन | | 2019-20 | 33,134 | | 2020-21 | 25,166 | | 2021-22 | 27,108 | | 2022-23 | 31,932 | | 2023-24 | 50,329 | | 2024-25 | 2,10,347 | | 2025-26 | 2,80,747 | | कुल योग | 6,58,763 |
-
| राज्य | नामांकन | | उत्तर प्रदेश | 2,80,747 | | राजस्थान | 1,41,142 | | कर्नाटक | 1,01,656 | | बिहार | 87,101 | | छत्तीसगढ़ | 78,836 | | ओडिशा | 59,408 | | मध्यप्रदेश | 55,247 | | तमिलनाडु | 46,404 | | आंध्र प्रदेश | 46,285 | | झारखंड | 45,336 | | कुल योग | 9,42,162 |
 |