deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

दस्यु गिरोह पर सीधा वार, पुलिस के हत्थे चढ़ा वो नाम जिससे कांपता था इलाका

LHC0088 3 day(s) ago views 997

  

योगापट्टी थाना की पुलिस ने वारंटी दस्यु सरगना बिरझन यादव को किया गिरफतार  



संवाद सूत्र जागरण योगापट्टी (पश्चिम चंपारण)। पुलिस की तेज आवाजाही ने पूरे इलाके में अचानक खामोशी तोड़ दी। ग्रामीण हैरान थे कि किसके पीछे इतनी पुलिस उतारी गई है।
घेराबंदी, दबिश और गुप्त संकेतों के बीच चल रहे इस आपरेशन का रहस्य तब खुला जब पुलिस ने उस शख्स को पकड़ लिया, जिसके नाम से महीनों से इलाके में दहशत फैली थी। परदा आखिरकार उठ गया। पुलिस के हाथ लगा कुख्यात दस्यु सरगना वीरझन यादव।
योगापट्टी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर शाम दशकों पूर्व हत्या काण्ड के मुख्य आरोपी व पूर्व के दस्यु सरगना वीरझन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी गुलजार यादव के पुत्र वीरझन यादव के रूप में की गई है्, जो योगापट्टी बथुवडिया चौतरवा बगहा श्रीनगर बैरिया थाना क्षेत्रों में अपराध की छाप अपने बड़े सहोदर भाई दस्यु बंशी यादव के साथ 1990 से 2005 तक छोड़ा था।
उक्त सभी थाना क्षेत्रों में दर्जनों जघन्य अपराध कर पुलिस प्रशासन के लिए नासुर बना हुआ था। लेकिन गिरफ्तार दस्यु वीरझन यादव के बड़े भाई दस्यु बंशी यादव की गैंगवॉर में मौत के बाद दस्यु वीरझन यादव अपराध को छोड़ शांत अपने गांव चौमुखा में रहने लगा।
कभी पुलिस के रेड, कभी दस्यु सरगनाओं की दस्तक वीरझन को आत्म समर्पण करने पर विवश कर दिया। आत्म समर्पण करने के बाद एक दशक जेल में रहने के बाद वह बाहर निकला, लेकिन पूर्व के अपराधों में जब जब किसी केस की सुनवाई होती उसमें उसकी उपस्थिति कोर्ट में रहता।
थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बगहा पुलिस जिला के चौतारवा थाना कांड संख्या 57/2004 में मामला दर्ज है। जिसमें वह लंबे समय से नामी वारंटी के रूप में फरार चल रहा था।
पुलिस को उसकी गतिविधियों की जानकारी गुप्त सूचना से मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दस्यु वीरझन यादव की भूमिका कई पुराने मामलों में संदिग्ध रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुराने मामलों में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान तेज किया गया है। ऐसे सभी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रही है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था की मजबूती बनी रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments