search

मोगा में युवक को घेरकर बुरी तरह पीटा, 22 लोगों पर केस दर्ज

deltin33 2025-11-23 20:07:03 views 632
  

मोगा में युवक पर हमले के मामले में 22 लोगों पर केस दर्ज।



संवाद सहयोगी, मोगा। थाना मैहना की पुलिस द्वारा गांव मैहरो में युवक को घेरकर बुरी तरह से मारपीट करने वाले 22 लोगों पर मामला दर्ज किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना मैहना के सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने कहा कि गुरशरण सिंह निवासी गांव मैहरो ने पुलिस में शिकायत में दर्ज करवाई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि पीड़ित ने अपने शिकायत में बताया कि 18 नवंबर की सांय साढ़े छह बजे वह अपने घर में मौजूद था तो मलकीत सिंह निवासी गांव मैहरो, करण उर्फ गगना निवासी गांव रनियां जिला मोगा ने अपने 15 अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके घर में दाखिल होकर उसकी बुरी तरह से मारपीट करके घायल करके फरार हो गए।

उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया। जांच अधिकारी ने कहा कि गुरशरण सिंह की शिकायत पर उक्त 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476824