search

फाजिल्का में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर 3 बाइक फूंकी; 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

deltin33 2025-11-23 19:42:57 views 957
  

गांव लालोवाली में झगड़े के दौरान जली मोटरसाइकिल (सौ. वीडियो ग्रैब)



जागरण टीम, फाजिल्का/जलालाबाद। जिले के गांव लालोवाली उर्फ राम नगर जट्टवाली में जमीनी झगड़े के चलते घर के बाहर खड़ी बाइकों को आग लगाने का मामला सामने आया है। इस संबंधी थाना सदर पुलिस ने मारपीट करने और मोटरसाइकिलों को आग लगाकर जलाने संबंधी 13 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी एचसी मिल्ख राज ने बताया कि उनको वीरो बाई वासी लालोवाली उर्फ राम नगर उर्फ जट्ट वाली ने शिकायत दर्ज करवाई कि जमीनी झगड़े के चलते दिन में करीब 2.30 बजे सुरिंदर सिंह, सिकंदर सिंह, दविंदर सिंह, वरिंदर सिंह, मनजीत कौर, चरणजीत कौर, प्रवीण रानी वासी लालोवाली और 6/7 अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर तीन मोटरसाइकिलों को आग लगाकर जला दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान घर के अन्य सामान की भी तोड़फोड़ की और उसके परिवार के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर उक्त सभी लोग फरार हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

उन्होंने बताया कि उक्त लोगों के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है, जिसकी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर उक्त लोगों पर पर्चा दर्ज किया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476600