deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

रेवाड़ी में सिटी-3 नाम से बनेगा बिजली निगम का तीसरा सब डिवीजन, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

deltin33 3 day(s) ago views 922

  

सांकेतिक तस्वीर



गोबिंद सिंह, रेवाड़ी। बिजली वितरण निगम की तरफ से शहरी उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर में सिटी-3 नाम से तीसरा सब डिवीजन बनाया जाएगा। नया सब डिवीजन बनने से न केवल समय पर उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान हो सकेगा बल्कि दूसरे सब डिवीजनों से भी उपभोक्ताओं का लोड कम हो जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहर में सिटी-1 व सिटी-2 सब डिवीजन के नाम से दो सब डिवीजन चल रहे हैं, जिनमें करीब 50 हजार उपभोक्ता शामिल हैं। वहीं सब अर्बन सब डिवीजन में भी ग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ शहरी उपभोक्ता शामिल हैं। यहां पर उपभोक्ताओं की संख्या 40 हजार के करीब है। जोकि निर्धारित नियमों से लगभग दोगुना है।

वहीं शहरी आबादी में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते शहरी क्षेत्र में नए सब डिवीजन की जरूरत भी है। इसके चलते ही निगम की तरफ से शहरी क्षेत्र के लिए तीसरा सब डिवीजन बनाने का निर्णय लिया गया है। निगम के नियमानुसार अगर किसी सब डिवीजन में उपभोक्ताओं की संख्या 20 हजार से अधिक हो जाती है तो वहां पर नया सब डिवीजन बनाया जा सकता है।
यहां पर भी बनेंगे सब डिवीजन

निगम की तरफ से रेवाड़ी शहर के साथ ही भाड़ावास व जड़थल गांव में नए सब डिवीजन बनाए जाने हैं। यहां पर सब डिवीजन बनाने की अनुमति वर्ष 2021 में ही मिल गई थी, लेकिन निगम को फिलहाल यहां पर नया सब डिवीजन बनाने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। हालांकि बावल सब डिवीजन में उपभोक्ताओं की संख्या 45 हजार तथा गोठड़ा सब डिवीजन में 37 हजार को पार कर चुकी हैं। ऐसे में भाड़ावास सब डिवीजन को बनाया जाना भी जरूरी है।
सब डिवीजन के अनुसार उपभोक्ताओं की संख्या

  • सिटी-1 20972
  • सिटी-2 28630
  • सब अर्बन 39516
  • बेरली 16829
  • बुड़ौली 30267
  • कोसली 27247
  • पाल्हावास 19914
  • नाहड़ 20221
  • बावल 45528
  • गोठड़ा 37399
  • धारूहेड़ा 35873
  • जौनावास 15633


शहरी क्षेत्र में सिटी-3 नाम से तीसरा सब डिवीजन बनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। वहीं इसके बाद भाड़ावास व जड़थल सब डिवीजन बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नए सब डिवीजन बनने से निश्चित तौर पर उपभोक्ताओं को सहूलियत मिलेगी।


-

- पीके चौहान, अधीक्षण अभियंता बिजली वितरण निगम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1710K

Credits

administrator

Credits
170858