search

बच्चों संग मायके गई थी पत्नी, मोबाइल पर बात करने के बाद युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

cy520520 2025-11-22 14:37:18 views 1202
  

मृतक का फाइल फोटो।



संवाद सहयोगी, जागरण. नारखी। युवक ने पत्नी से मोबाइल पर बात करने के बाद अपने कमरे में तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पत्नी अपने बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गई है मायके

नारखी में गांव बजीरपुर कोटला निवासी 26 वर्षीय सौरव ने शुक्रवार रात आठ बजे घर के कमरे में गोली मार ली। उसकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि सौरभ मजदूरी करता था। उसके दो बच्चे हैं। पत्नी के मायके में शादी है। वह बच्चों को लेकर दो दिन पहले मायके गई थी। रात में सौरभ घर पहुंचा। उसने पत्नी से मोबाइल पर बात की। इसके बाद ही उसने गोली मार ली। दो वर्ष पहले सौरभ के पिता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

थानाध्यक्ष राकेश गिरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गोली मारकर आत्महत्या की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।


शिव मंदिर से घंटा चोरी, पीड़ित ने ऑनलाइन की शिकायत





होली दरवाज़ा वार्ड नंबर 10 स्थित शिव मंदिर से चोरों ने घंटा चोरी कर लिया। घटना बुधवार रात की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अविनाश गुप्ता ने मंदिर में एक घंटा लगवाया था। गुरुवार सुबह लोग पूजा करने पहुंचे तो देखा कि घंटा गायब था। इस पर चोरी की सूचना डायल 112 पर दी गई। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी लिख कर घटना की जांच की जा रही है। (संस)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162472