search

HAD और TAD पैसेंजर समेत आज से 6 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, रेलवे ने इस वजह से लिया फैसला

deltin33 2025-11-22 10:07:06 views 1122
  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के दिल्ली शहादरा-साहिबाबाद स्टेशनों के मध्य निर्माण कार्य के चलते छह ट्रेनें शनिवार से निरस्त रहेंगी। इन ट्रेनों का उनका मार्ग परिवर्तित रहेगा।

उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 03697 गया-दिल्ली 22 नवंबर को निरस्त रहेगी। लिंक ट्रेन संख्या 03698 दिल्ली-गया 23 नवंबर को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 64582 दिल्ली-हाथरस किला 22 नवंबर को निरस्त रहेगी। लिंक ट्रेन संख्या 64581 हाथरस किला-दिल्ली 23 नवंबर को निरस्त रहेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यहा रहेगी स्थिति

इसी तरह ट्रेन संख्या 64103 अलीगढ़-दिल्ली 23 नवंबर को गाजियाबाद तक ही जाएगी। लिंक ट्रेन संख्या 64404 दिल्ली-गाजियाबाद 23 नवंबर को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 64407 गाजियाबाद-दिल्ली 23 नवंबर को गाजियाबाद से शाम 06.20 बजे चलेगी।

ट्रेन संख्या 64417 गाजियाबाद-नई दिल्ली 23 नवंबर को निरस्त रहेगी। इसी दिन लिंक गाड़ी संख्या 64152 दिल्ली-अलीगढ़, गाजियाबाद से चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली-गाजियाबाद के मध्य निरस्त रहेगी।

ट्रेन संख्या 64101 अलीगढ़-दिल्ली 23 नवंबर को गाजियाबाद तक जाएगी। लिंक ट्रेन संख्या 64062 दिल्ली-पलवल यात्रा 23 नवंबर को हजरत निजामुद्दीन से चलेगी। जबकि ट्रेन संख्या 15657 दिल्ली-कामख्या 22 नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476351