search

भारत मंडपम: युवा कलाकारों ने लोकनृत्य में डाली नई जान

LHC0088 2025-11-22 06:05:56 views 1042
  

फाइल फोटो



शशि ठाकुर, नई दिल्ली। एक तरफ जहां जेन- जी युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इंटरनेट मीडिया की रफ्तार से दुनिया नाप रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर यही \“जुनूनी कलाकार\“ अपनी दशकों पुरानी पारंपरिक लोकनृत्यों को एक आधुनिक और नई पहचान दिलाने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखने वाले ये साधारण से चेहरे की हकीकत जान लोग हैरान हो रहे है। जो दिन में खेल के मैदान पर गोल दागते हैं, स्टूडियो में नृत्य की बारीकियों को समझते है और काॅलेज की कक्षाओं में नए शोध कर रहे हैं। वह अपनी निजी जिम्मेदारियों को संभालने के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाकर अपने राज्य की सांस्कृतिक विरासत का ऐसा जादू बिखेर रहे हैं कि दर्शक इनके साथ झूमने को मजबूर हो रहे हैं।
फुटबाल मैदान से लोकनृत्य के मंच तक

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उरांव लोकनृत्य के माध्यम से आंगतुकों को रांची की सांस्कृतिक विरासत से अवगत करवा रही लक्ष्मी तुरजुर की कहानी प्रेरणादायक है।

उन्होंने बताया कि वह रांची से राज्य स्तरीय फुटबाल खिलाड़ी हैं। वह मैदान पर गोल दागने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मंच पर घुंघरूओं की झंकार और ढोल की थाप पर रांची के उरांव नृत्य को प्रस्तुत कर रांची राज्यों को एक अलग ही पहचान दिलाना चाहती है।

खिलाड़ी और नृत्य कलाकार लक्ष्मी का कहना है, “आधुनिक युग में जहां आज के युवा केवल तकनीक से जुड़ रहे हैं, उनको अपनी विरासत से भी जुड़ने की जरूरत है। इस कारण मैं अपने खेल और जिम्मेदारियों के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजना चाहती हूं क्योंकि मैं अपने राज्य को हर क्षेत्र में आगे बढ़ते देखना चाहती हूं।“
मराठी \“मावले\“ किरदारों का जलवा

मुंबई ठाणे से आए कोरियोग्राफर सुमित ने बताया कि उनकी टीम में नीलेश तलारे, चिन्मय तेलंग, ओम राणे, साक्षी पाटिल और ओधमरी तुकाराम जैसे युवा शामिल हैं, जिनमें होटल मैनेजमेंट की नौकरी करने वाले से लेकर स्कूल, कालेज में पढ़ाई करने वाले छात्र तक शामिल हैं।

ये सभी महाराष्ट्र के राजा शिवाजी महाराज के समय के किरदारों को निभाने के साथ ही मराठी लोक नृत्य को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के लिए दिल्ली के भारत मंडपम में पहुंचे हैं। ये महाराष्ट्र के पारंपरिक वेशभूषा धारण कर नृत्य प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और कलाकारों के साथ सेल्फी लेने के लिए लंबी लाइन लगाकर खड़े हैं।

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2025: लुभा रहीं महिलाओं के संघर्ष की प्रेरक कहानियां; हुनर, हौसला और नए भारत का हो रहा दर्शन
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166227