search

बेंगलुरु में विधानसभा के सामने झड़प, 11 नेपाली नागरिक गिरफ्तार

LHC0088 2025-11-22 04:07:04 views 1261
  

11 नेपाली नागरिक गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में विधानसभा के सामने दो समूहों के बीच झड़प के सिलसिले में 11 नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। दो नाबालिग हिरासत में लिए गए हैं। 16 नवंबर को हुई इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह घटना नेपाली नागरिकों के दो समूहों से जुड़ी हैं। वह बेंगलुरु के लोकप्रिय स्थलों पर अपनी मूल भाषा में रील बनाते हैं। कथित तौर पर यह टकराव तब शुरू हुआ, जब एक समूह ने दूसरे को विधान सौध के पास रील बनाते देखा। यह बाद में झगड़े में बदल गया। दोनों समूह एक-दूसरे पर हमला करने लगे, तो पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों समूहों के बीच प्रतिद्वंद्विता एक महीने पहले शुरू हुई थी, जब उनके बीच कई मुद्दों पर झगड़ा हुआ था, जिसमें चोरी हुए मोबाइल फोन को लेकर विवाद भी शामिल था। विधान सौध के सामने हुई घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है। पुलिस को संदेह है कि मामले से और भी लोग जुड़े हो सकते हैं।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164957