search

राजस्थान के राजसमंद में बड़ा हादसा, बनास नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस; 15 घायल

cy520520 2025-11-21 21:37:28 views 1265
  

राजस्थान बनास नदी में गिरी बस 15 यात्री घायल (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजसमंद जिले में खमनोर थाना क्षेत्र के मोलेला पुलिया पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। नाथद्वारा से मचिंद रूट पर चलने वाली यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे बनास नदी में गिर गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। बस में उस समय 25 से 30 यात्री सवार थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गनीमत रही कि नदी में पानी का बहाव कम था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना उस समय हुई जब पुलिया पार करते ही बस का ऐक्सल टूट गया। ऐक्सल टूटने के कारण बस का बैलेंस बिगड़ा और वह सीधे नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और एक-एक कर सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को खमनोर सीएचसी पहुंचाया गया। हादसे में कुल 15 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 13 महिलाएं, 1 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है।

दो घायलों को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उदयपुर रेफर किया गया है। घायलों में हगामी बाई, लीला, रूपा, रोहित, राकेश, पूजा, कमला, पूनम, पेमा राम, हमेरी बाई, सूरज कंवर, लीला देवी, नर्मदा देवी, अनिता और लीला शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन ने बस को नदी से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Video: दुबई एयर शो के दौरान तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त, जमीन पर गिरते ही बना आग का गोला
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162514