deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar: कांग्रेस की मह‍िला प्रदेश अध्‍यक्ष ने द‍िया इस्‍तीफा, बताया क्‍या हुआ पहली बार?

cy520520 2025-11-21 21:07:43 views 833

  

बिहार प्रदेश मह‍िला कांग्रेस कमेटी की अध्‍यक्ष शरबत जहां फातिमा।  



डिज‍िटल डेस्‍क, पटना। बिहार कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब बिहार प्रदेश मह‍िला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्‍यक्ष शरबत जहां फात‍िमा ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है।  

उनकी नाराजगी का मुख्‍य कारण टिकट नहीं मिलना है। उनका कहना है कि अबतक मह‍िला कांग्रेस की जितनी भी प्रदेश अध्‍यक्ष बनीं, सबको चुनाव में टिकट दिया गया, लेकिन उन्‍हें नहीं।  

उन्‍होंने प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी कृष्‍णा अल्लावारू पर भी तंज कसा। कहा कि उन्‍हें केवल सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए मह‍िलाएं चाहिए, कुर्सी पर नहीं।  
विस और विप में कांग्रेस मह‍िला विहीन

उन्‍होंने कहा कि विधानसभा हो या विधान परिषद कांग्रेस पूरी तरह मह‍िला विहीन हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महि‍लाओं को महज आठ प्रत‍िशत प्रतिनिध‍ित्‍व दिया गया।  

कुल 60 सीटों पर कांग्रेस लड़ी जिसमें सिर्फ पांच मह‍िलाएं ही थीं। उन्‍होंने चुनाव परिणाम पर निराशा जताई। कहा कि प्रदेश अध्‍यक्ष होने के नाते यह परिणाम निराशाजनक रहा।  
जिम्‍मेदारी भरा था पद

नैत‍िक रूप से वे स्‍वयं को उत्‍तरदायी मानती हैं। जिस पद पर हूं, वास्‍तविकता से इनकार नहीं कर सकती। मह‍िला नेतृत्‍व और मह‍िलाओं की भागीदारी बढ़ाने का उद्देश्‍य पूरा नहीं हो सका।  

यह मेरे त्‍यागपत्र का प्रमुख कारण है। आमतौर पर प्रदेश मह‍िला कांग्रेस अध्‍यक्ष को टिकट मिलता रहा है, लेकिन वर्तमान अध्‍यक्ष होने के बावजूद उन्‍हें टिकट नहीं दिया गया।  

उन्‍हें अध्‍यक्ष बने 28 महीने हो गए। हम बूथ स्‍तर तक गए और मह‍िलाओं की समस्‍याएं उठाईं। मह‍िला कांग्रेस हमेशा सड़क पर संघर्ष करती रहीं।  

उन्‍होंने अपने नेता राहुल गांधी की चर्चा भी की। उन्‍होंने यह भी कहा कि अल्‍पसंख्‍यक समाज से आती हैं, बावजूद टिकट देने में अनदेखी की गई।

जब इस बारे में प्रभारी से बात की तो उन्‍होंने कहा कि जीतने वाली मह‍िलाओं को टिकट देंगे। ऐसे में वे क‍िसे जीतने वाली मानते हैं, पता नहीं।   

उधर कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन चल रहा है। जमकर नारेबाजी हो रही है।  वहां पूर्णिया सांसद पप्‍पू यादव भी पहुंचे।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
122106