search

रायबरेली से लखनऊ जा रही रोडवेज बस का चलते-चलते न‍िकल गया एक पह‍िया, टला बड़ा हादसा

Chikheang 2025-11-21 20:07:52 views 883
  



जागरण संवाददाता, रायबरेली। परिवहन निगम डिपो से संचालित एक रोडवेज बस में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया, जब सफर के दौरान उसका पिछला बायां पहिया अचानक निकलकर सड़क किनारे चला गया। यह घटनाक्रम बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदनगंज के पास हुआ, जहां बस पहिया निकलने के बाद करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटती हुई गई। तब जाकर चालक रोकने में कामयाब हुआ। अचानक हुए इस हादसे से बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बस रायबरेली से लखनऊ की ओर शुक्रवार सुबह जा रही थी। जैसे ही बस 9.30 बजे कुंदनगंज के समीप पहुंचा, जोरदार झटका महसूस हुआ और बस एक तरफ झुक गई। चालक ने स्थिति को समझते हुए तुरंत ब्रेक लगाया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इसी बीच बस का पहिया तेज गति के साथ सड़क किनारे 20 मीटर घसिटने के बाद उसे चालक द्वारा रोका गया। बस रुकते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार लगभग 16 यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

सूचना पर स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की और चोटिलों को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। गंभीर घायल कोई भी नहीं बताया गया है। यात्रियों ने परिवहन निगम की लापरवाही पर नाराजगी जताई।

उनका कहना था कि बसों की फिटनेस जांच का दावा केवल कागजों तक सीमित लगता है। यदि फिटनेस जांच समुचित ढंग से की गई होती, तो इस तरह की घटना की संभावना नहीं थी। वहीं, स्थानीय दीपक पटेल,रजित चौधरी, धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बस के पिछले हिस्से से तेज आवाज आने के बाद ही पहिया अलग हुआ। जो 20 मीटर तक मार्ग पर घसिटने के बाद उसे रोका गया। जिसके झटके में यात्रियों को चोटे आई है।

परिवहन निगम डिपो के अधिकारियों का कहना है कि हर बस को संचालन से पहले मेकेनिक द्वारा जांचा जाता है। फिर भी हादसे की सूचना मिलते ही जांच समिति गठित कर दी गई है, जो यह पता लगाएगी कि तकनीकी कारण क्या थे और कहीं मेंटेनेंस में चूक तो नहीं हुई। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है कि मामला गंभीर है। बस के पिछले ओर बांये ओर एक साथ लगे दोनो पहिया खुल गए थे। जांच टीम गठित किया गया है। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168617