search

Rudrapur: इंटरनेट मीडिया में धारदार हथियार और तमंचे लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

LHC0088 2025-11-21 19:36:58 views 1111
  

लालपुर किच्छा का बताया जा रहा है वीडियो, पुलिस जांच में जुटी। प्रतीकात्‍मक



जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। युवकों के धारदार हथियार और तमंचा लहराने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही युवक की पहचान कर उन तक पुलिस पहुंचने का प्रयास कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऊधम सिंह नगर में अवैध असलहों के साथ वीडियो बनाने का क्रेज युवाओं में रूकने का नाम नहीं ले रहा है। वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस उन पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके गुरुवार रात इंटरनेट मीडिया में एक और वीडियो प्रसारित हुई। वीडियो लालपुर किच्छा का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ युवक दिखाई दे रहे है।

उनके हाथ में धारदार हथियार के साथ ही तमंचे, पोनिया बंदूक है। करीब एक मिनट की यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से प्रसारित हुआ। जिससे मामला चर्चाओं में आ गया। वीडियो एसएसपी मणिकांत मिश्रा तक पहुंचा तो उन्होंने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान में जुट गई है।

इसके लिए लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए पुलिस टीम लगी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165790