search

तेज रफ्तार बाइक के स्पीड मीटर पर अचानक लहराया सांप, कारोबारी के होश फाख्ता और फिर...

cy520520 2025-11-21 17:08:02 views 1088
  

बागपत में रवि वर्धन की बाइक के स्पीड मीटर पर बैठा सांप। सौ. स्वयं






जागरण संवाददाता, बागपत। सर्दी के मौसम में भी सांप की एक के बाद एक घटना सामने आ रही हैं। हाईवे पर दौड़ती बाइक पर मोबाइल शोरूम स्वामी को स्पीड मीटर पर सांप दिखाई दिया। सतर्कता बरतते हुए बाइक रोककर सांप को उतरा गया। इसके बाद ही राहत की सांस ली। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में पास चीनी मिल क्षेत्र निवासी रवि वर्धन ढाका का कहना है कि उनका मोबाइल का शोरूम शहर के राष्ट्र वंदना चौक के पास है। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे शोरूम बंद कर बाइक से अपने घर जा रहे थे। थोड़ी दूर चलाने पर बाइक के स्पीड मीटर पर करीब दो फुट लंबा सांप दिखाई दिया। उनके द्वारा तुरंत बाइक के ब्रेक लगाए गए। इसके बाद सांप हैंडल से होते हुए बाइक से उतर गया और हाईवे पर रेंगता हुआ चला गया। उनकी बाइक दिनभर हाईवे व रात को घर पर खड़ी रहती है।

बाइक पर सांप कैसे चढ़ा, इसकी जानकारी नहीं है। वे सांप के डसने से बाल-बाल बचे। सांप उनके हाथ पर काट सकता था।
बता दें कि एक सप्ताह पूर्व रंछाड़ गांव के युवा किसान को दोघट के पास चलती बाइक पर सांप के डस लिया था। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें एंटी स्नेक वेनम के आठ इंजेक्शन लगाकर मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया था। उपचार के बाद उनकी जान बची थी। उधर वन क्षेत्राधिकारी श्रवण कुमार का कहना है कि बाइक पर दिखाई दिया रेट स्नेक है। यह ज्यादा जहरीला नहीं होता है। इस क्षेत्र में अक्सर पाया जाता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162472