search

Railway News: झारखंड- बिहार के यात्री ध्यान दें! 24 से 30 नवंबर तक 8 ट्रेन रद; कई का बदला गया रूट

Chikheang 2025-11-20 21:07:07 views 1245
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में होने वाले विकास कार्यों के चलते 24 से 30 नवंबर के बीच आठ ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया है, जबकि विकास कार्यों के कारण आठ महत्वपूर्ण ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ये ट्रेनें निर्धारित स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद रहेंगी। वहीं, चार ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है और वे अपने निर्धारित समय से देरी से चलेंगी। वहीं, रेलवे ने ट्रेन संख्या 12802 आनंद विहार पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को 24, 27 और 29 नवंबर को चंद्रपुरा बांकुड़ा सेक्शन में कंट्रोल कर चलाएगी।

इस फैसले का असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।
ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेंगी

  • 25 नवंबर को ट्रेन संख्या 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू का परिचालन रद रहेगी ।
  • 25 और 29 नवंबर को ट्रेन संख्या 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी ।
  • 30 नवंबर को ट्रेन संख्या 68053/68054 आद्रा- बाराभूम- आद्रा मेमू पैसेंजर का परिचालन रद रहेगी ।
  • 28 नवंबर को ट्रेन संख्या 68090/68089 आद्रा - मेदिनीपुर - आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी।

ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेंगी

  • टाटानगर - आसनसोल मेमू- बराभूम मेमू (68056/68060 ) 25 नवंबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी । आद्रा से आसनसोल स्टेशन के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद रहेगी ।
  • झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस (18019/18020): 24 से 28 नवंबर तक यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी स्टेशन तक ही जाएगी। बोकारो और धनबाद के बीच यह ट्रेन रद रहेगी।
  • बर्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस (13503/13504): 24 से 28 नवंबर को यह ट्रेन गोमो स्टेशन तक ही चलेगी। गोमो और हटिया के बीच इसका परिचालन रद रहेगा।
  • आसनसोल-पुरुलिया एक्सप्रेस (63594/63593): 30 नवंबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी । पुरुलिया आद्रा स्टेशनों के बीच इसका परिचालन रद रहेगी।

ये ट्रेनें लेट से चलेंगी

  • बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस (18184): 30 नवंबर को यह ट्रेन बक्सर स्टेशन से 60 मिनट यानी एक घंटे की देरी से टाटानगर के लिए रवाना होगी।
  • हटिया - खड़गपुर एक्सप्रेस (18036) 29 नवंबर को यह ट्रेन हटिया स्टेशन से 120 मिनट लेट से खड़गपुर के लिए रवाना होगी ।
  • खड़गपुर -हटिया एक्सप्रेस (18035) 30 नवंबर को यह ट्रेन खड़गपुर स्टेशन से 120 मिनट लेट से हटिया के लिए रवाना होगी ।
  • धनबाद - बांकुड़ा मेमू (68088) 25 और 29 नवंबर को यह ट्रेन धनबाद से 60 मिनट लेट से बांकुडा के रवाना होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166812