search

नीतीश कैबिनेट में नए चेहरों की क्यों पड़ी जरुरत? JDU नेता ने किया क्लियर

deltin33 2025-11-20 19:37:18 views 963
  

मंच पर अभिवादन करते नीतीश सरकार के मंत्री। (जागरण)



डिजिटल डेस्क, पटना। Nitish Sarkar Oath: नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई अन्य शीर्ष नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

इस बार नीतीश कुमार कैबिनेट में कई नए चेहरे भी शामिल हुए हैं। इनमें रामकृपाल यादव, लेशी सिंह, श्रेयसी सिंह और संजय सिंह टाइगर समेत कई अन्य दूसरे नाम हैं। बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर JDU नेता केसी त्यागी ने कहा कि नया बिहार बनाने के लिए कुछ नए चेहरों की जरूरत थी इसलिए उन्हे भी शामिल किया गया है।

केसी त्यागी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के प्रधान सेवक बने हैं। अब नवीन और नूतन बिहार बनेगा। नीतीश कुमार ने इसी संकल्प और इरादे के साथ शपथ ली है। कुछ नए चेहरे नया बिहार बनाने के लिए आवश्यक है। इसलिए नए मंत्रियों को शामिल किया गया है।
नीतीश कैबिनेट में यह नए चेहरे हुए शामिल

दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश।

यह भी पढ़ें- नीतीश के 26 मंत्रियों में एक मुस्लिम, चैनपुर सीट से RJD के बृज किशोर बिंद को दी थी मात
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476073