Greater Noida Building Collapse: नोएडा एयरपोर्ट के पास बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के थाना रबूपुरा क्षेत्र में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान की शटरिंग खोलते समय छत गिरने की घटना में मारे गए मजदूरों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पुलिस ने बताया कि छत गिरने के बाद मजदूरों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की सहायता से मलबे से बाहर निकाला गया। फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने पहले एक मजदूर की मौत होने की जानकारी दी थी। उसने बाद में बताया कि तीन और मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
रबूपुरा क्षेत्र के गांव नगला हुकुम सिंह में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। घटना के वक्त करीब 10 मजदूर निर्माण कार्य पर काम कर रहे थे। जैसे ही तीसरी मंजिल की छत के स्लैब की शटरिंग हटाई जा रही थी। कुछ ही सेकंड में पूरी इमारत नीचे से ऊपर तक ढह गई।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bengaluru-cash-van-heist-posing-as-rbi-officials-looted-rs-7-crore-from-cms-atm-cash-van-police-launched-massive-probe-article-2289106.html]Bengaluru Cash Van Heist: RBI के अधिकारी बन कर आए और ATM कैश वैन से लूट लिए 7 करोड़ रुपए, पुलिस ने जांच में लगा दी पूरी ताकत अपडेटेड Nov 20, 2025 पर 2:07 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/samrat-choudhary-became-deputy-chief-minister-of-bihar-from-a-small-village-in-munger-to-become-the-poster-boy-of-the-bjp-article-2289057.html]Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी फिर बने बिहार के डिप्टी सीएम, मुंगेर के छोटे से गांव से निकलकर कैसे बने बिहार BJP के \“पोस्टर ब्वॉय\“ अपडेटेड Nov 20, 2025 पर 1:47 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/shreyasi-singh-youngest-minister-in-nitish-kumar-bihar-cabinet-athlete-shooter-jamui-mla-article-2289048.html]Shreyasi Singh: एथलीट, शूटर, विधायक और अब मिनिस्टर... नीतीश कैबिनेट की सबसे युवा मंत्री श्रेयसी सिंह को कितना जानते हैं आप अपडेटेड Nov 20, 2025 पर 1:19 PM
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना थाना रबूपुरा क्षेत्र के नगला हुकुम गांव में महाबीर नामक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में हुई जहां दोपहर के समय लेंटर की शटरिंग खोले जाने के दौरान छत अचानक गिर पड़ी। इसमें कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर से शुरू हुआ बचाव एवं राहत कार्य बृहस्पतिवार सुबह तक जारी रहा। उन्होंने बताया कि मजदूरों की पहचान जीशान (22), शाकिर (38), कामिल (20), नदीम (25), दानिश (21), फरदीन (18), शकील (38), कामिल (20), नदीम (30) और जीशान (22) के रूप में की गई।
उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने इलाज के दौरान जीशान ,शाकिर, नदीम और कामिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें बुधवार देर रात तक मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी रहीं। बताया जा रहा है कि एक मजदूर अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। |