search

Ghaziabad Weather: गाजियाबाद में दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड, तापमान में गिरावट से पार्कों में बढ़ी रौनक

LHC0088 2025-11-20 13:37:50 views 1234
  

संजय नगर स्थित शिल्प उद्यान में हल्की ठंडी धूप के बीच परिवार के साथ बिताए जा रहे खुशनुमा पलों की झलक।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दो दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार सुबह सुबह सवेरे से शाम तक तेज धूप रहने के साथ तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढोतरी दर्ज की गई, लेकिन सर्दी लगातार बढ़ती हुई महसूस हो रही है। लोग पार्कों में धूप सेंकने के लिए पहुंचने लगे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शाम को हल्की सर्दी से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े पहने हुए दिखे। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन स्थिरता रहने के बाद तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। कई दिन से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे तक पहुंच गया था। इसके बाद दो दिन से तापमान में बढोत्तरी दर्ज की गई।

मंगलवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस बढोतरी दर्ज की गई थी। वहीं बुधवार को सुबह सवेरे से ही तेज धूप रहने के साथ तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान में बढ़ोतरी के बाद भी सर्दी लगातार बढ़ती हुई महसूस हो रही है। जिससे पार्कों में अब रौनक बढ़ने लगी है।

लोग धूप सेंकने और बच्चों के साथ पार्कों में समय व्यतीत करने के लिए पहुंचने लगे हैं। बुधवार को लोग पार्क में परिवार के साथ धूप में खेलते व मस्ती करते हुए दिखाई दिए। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तापमान में स्थिरता रहेगी। इसके बाद तापमान में गिरावट के साथ सर्दी बढ़ने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा अधिकतम तीन किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 48 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164906